Thursday, February 5, 2026

Paris Olympic 2024: हिंदी भाषा में प्रदर्शनी भारतीयों के लिए गर्व कि बात

Paris Olympic 2024: 26 जुलाई से पेरिस ओलिंपिक 2024 का आगाज़ हो गया है। जिसमें भारत के कुल 78 एथलीट ने हिस्सा लिया है। आज भारत के विकास की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। जिसकी वजह से अब हमारी हिन्दी भाषा को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान हिंदी भाषा की प्रदर्शनी दिखाई गई थी, जिससे देख कर खिलाड़ियों के साथ साथ सभी भारतीय भी गदगद हो गए । विश्व के लिए इतने महत्वपूर्ण इवेंट में हिन्दी भाषीय प्रदर्शनी दिखाई जाना भारत के लिए बहुत गर्व की बात है।

 

 

जेंडर इक्वेलिटी हासिल करने वाला पहला ओलिंपिक

इस बार ओलिंपिक में पुरुष और महिला प्रतियोगियों की संख्या समान है। जिसकी वजह से यह ओलिंपिक इतिहास में पूर्ण रूप से जेंडर इक्वेलिटी हासिल करने वाला पहला ओलिंपिक बन गया है। जिसके लिए इसे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

प्रदर्शनी में शामिल महिलाओं की मूर्तियां

ओलिंपिक 2024 में इस बार भारत की गौरवशाली महिलाओ को याद कर के उन्हें भी सम्मान दिया गया है। शुक्रवार को हुए उद्घाटन समारोह की प्रदर्शनी में इतिहास की गौरवशाली महिलाओं की मूर्तियां भी प्रदर्शित की गईं। जिनमें क्रिस्टीन डी पिजा , ऐलिस गाइ और गिसेले हलीमी की प्रतिमाएं शामिल थीं। आज की पीढ़ि को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

हिंदी के साथ इन भाषाओ की भी प्रदर्शनी

समारोह की खास बात थी स्मारकों का विभिन्न भाषाओं में विवरण दिया जाना। प्रदर्शनी में दिखाई गई फ्रांसीसी महिलाओं की जीवनियां छह अलग-अलग भाषाओं में वर्णित की गईं थीं। जिसमें हिंदी के साथ फ्रेंच, अंग्रेजी, चीनी, अरबी, स्पेनिश भाषा शामिल थी।

आज का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योकि आज कई सारे खिलाड़ी अलग अलग प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाएंगे।

लाइव कान्सर्ट भी हुआ

ओलंपिक का उद्घाटन समारोह, स्टेडियम के बाहर सीन नदी के किनारे आयोजित हुआ। 206 देशों के खिलाड़ी इस नदी में नाव पर सवार होकर परेड ऑफ नेशन्स में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें भारतीय टीम 84वें नंबर पे है और इसका नेतृत्व पीवी संधु और टेबल टेनिस प्लेयर शरथ कमल कर रहे है। इस आयोजन में वर्ल्ड फेम पॉप स्टार लेडी गागा ने फ्रांस की अभिनेत्री जिजी जीनमैरे की लोकप्रिय गीत मॉन ट्रूक एन प्लम्स को गाया। इसके साथ ही फ्रांसिसी कलाकारों की टीम ने कैबरे डांस कैन-कैन का उम्दा परफार्मेंस किया।

 

यह भी पढ़े : ओलंपिक से पहले फ्रांस में रेलवे पर हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article