Wednesday, February 11, 2026

Dubai: 6 महीने में 3600 लोगों ने किया धर्म परिवर्तन, दुबई बना धर्मांतरण का अड्डा

Dubai: दुबई धर्मांतरण का अड्डा बनता जा रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के पहले छह महीनों में यहां 3600 से ज्यादा लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। यह संख्या केवल आधे साल की है,

जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे साल में यह आंकड़ा कितनी तेजी से बढ़ सकता है। इन धर्म परिवर्तनों की प्रक्रिया मोहम्मद बिन राशिद इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र की देखरेख और निर्देशन में पूरी की जाती है, जो दुबई के इस्लामिक मामलों और धर्मार्थ गतिविधियों विभाग के अंतर्गत आता है।

Dubai: धर्म परिवर्तन करने वालों को विशेषाधिकार

इस्लाम अपनाने वालों का संबंध अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों से होता है। केंद्र के अनुसार, इन सभी को धर्म परिवर्तन के बाद एक आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया जाता है,

जो यह पुष्टि करता है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। यह प्रमाण पत्र न केवल धार्मिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि यूएई में कानूनी रूप से मान्य भी होता है।

दुबई बन रहा धर्मातंरण अड्डा

यूएई सरकार के मुताबिक, दुबई में इस्लाम अपनाने के इच्छुक व्यक्ति को न्याय मंत्रालय और अन्य स्थानीय अधिकारियों द्वारा तय प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। इसमें व्यक्ति को अपनी पहचान का प्रमाण,

गवाहों की उपस्थिति और कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित विभाग व्यक्ति को आधिकारिक रूप से इस्लाम धर्म अपनाने का प्रमाण पत्र प्रदान करता है।

3600 लोगों ने बदला धर्म

रिपोर्टों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में दुबई में इस्लाम अपनाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। यहां के इस्लामिक केंद्र न केवल धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाते हैं,

बल्कि नए लोगों के लिए एक स्वागतपूर्ण माहौल तैयार करते हैं। धार्मिक शिक्षा, सामुदायिक समर्थन और सांस्कृतिक मेलजोल के जरिए वे सुनिश्चित करते हैं कि धर्मांतरित व्यक्ति समाज में आसानी से अपनी जगह बना सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article