Wednesday, January 28, 2026

Zika Virus: डॉक्टर और बेटी हुए जीका वायरस से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग Alert

Zika Virus: पुणे शहर से जीका वायरस की एक खबर सामने आ रही है। जहां पर डॉक्टर और उसकी बेटी Zika Virus से संक्रमित हो गए है। दोनों लोगों का इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर को बुखार आया और उस दौरान उनके शरीर पर चकत्ते निकल गए।

Zika Virus को लेकर डॉक्टर और बेटी का चल रहा इलाज

डॉक्टर का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को जांच के लिए भेजे थे। उन्होंने बताया कि 21 जून को रिपोर्ट आई। इसमें डॉक्टर के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद डॉक्टर और उसकी बेटी का इलाज चल रहा है और दोनों फिलहाल खतरे से बाहर चल रहे है।

कैसे होता है जीका वायरस

जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर की इसी प्रजाति को डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। इसकी पहचान 1947 में हुई थी। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद परिवार के 5 सदस्यों का ब्लड टेस्ट कराया गया था। जिसमें उनकी 15 साल की बेटी की इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि शहर में इस मामले के सामने आने के बाद से स्वास्थ विभाग अलर्ट पर आ गया है। इसको लेकर नर निकाय ने भी नजर रखनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि क्षेत्र में कोई अन्य संदिग्ध मामला नहीं है फिर भी अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article