Thursday, January 29, 2026

Gold: क्या आपको पता है देश का सबसे ज्यादा सोना है घरों में मौजूद

Gold: क्या आपको पता है देश का सबसे ज्यादा सोना है घरों में मौजूद भारत में सोना समृद्धि, शुभता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। जिसकी वजह से देश के घरों में करीब 28 हजार टन सोना मौजूद है। यह देश के आधिकारिक गोल्ड रिजर्व 840.76 टन से करीब 34 गुना अधिक है। वहीं एक आंकड़े के अनुसार हर साल घरों में सोने का भंडार बढ़ता जा रहा है। एक सर्वे के अनुसार भारतीय 18 प्रतिशत निवेश गोल्ड में करते है।

Gold: जर्मनी के पास 9 हजार टन सोना

वहीं अमेरिका और चीन में लोगों के घरों में 24-24 हजार टन सोना है। जबकि भारत के घरों में इनसे ज्यादा 28 हजार टन सोना है। वहीं अमेरिका के केंद्रीय बैंकों के पास 8133 टन और चीन के बैंकों के पास पास 2264 टन सोना है। दुनिया में गोल्ड रिजर्व के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश जर्मनी है। यहां लोगों के पास घरों में 9 हजार टन सोना है।

साउथ के मंदिरों में 13 हजार टन सोना

रिपोर्ट के मुताबिक चीन और भारत में सोने की सबसे ज्यादा खपत हो रही है। वर्ष 2023 में 910 टन खपत के साथ चीन पहले और 748 टन के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा। दूसरी तरफ देश के मंदिरों में 4,000 टन सोना भारत के सबसे अमीर मंदिर केरल के पद्मनाभ मंदिर के छह तहखानों में कुल 1300 टन सोना मिल चुका है। इसका सातवां तहखाना अभी खुलना बाकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article