Friday, March 20, 2026

Corona Pandemic: भारत में फिर लौटी कोरोना की लहर! 5 दिनों में सामने आए 1700 केस, जानें किस राज्य में कितने संक्रमित

Corona Pandemic: देश में कोरोना की लहर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना से पहली मौत की पुष्टि भी हुई है। हालाँकि मरने वाली महिला की उम्र 60 साल थी और वो पहले से कई बीमारियों से जूझ रही थी।

Corona Pandemic: दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन्ही बढ़ते मामलो का असर भारत में भी दिखने लगा है। जहाँ पिछले 5 दिनों में कोविड के 1700 मामले सामने थे वहीँ अब यह संख्या बढ़ कर 2700 के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 30 मई तक देश भर में 2710 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले हफ्ते में 752 मामले सामने आए थे।

बात अगर देश के अलग-अलग राज्यों की करें तो अब तक आंध्र प्रदेश में 16, अरुणाचल प्रदेश में 3, असम में 2, चंडीगढ़ में 1, छत्तीसगढ़ में 3, दिल्ली में 294, गोवा में 7, गुजरात में 223, हरियाणा में 20, जम्मू कश्मीर में 4, कर्नाटक में 148, केरल में 1147, मध्य प्रदेश में 10, महाराष्ट्र में 424, मिजोरम में 2, ओडिशा में 5, पुडुचेरी में 35, पंजाब में 4, राजस्थान में 51, तमिलनाडु में 148, तेलंगाना में 3, उत्तराखंड में 2, उत्तर प्रदेश में 42 और पश्चिम बंगाल में कोरोना के 116 मामले मिले हैं। वहीँ दिल्ली में एक 60 वर्षीया महिला जो कई बिमारियों से जूझ रही थी, उसकी मौत भी हुई है।

Corona Pandemic: किन राज्यों में बढ़ रहे मामले

Corona Pandemic: कई राज्यों में कोरोना के एक्टिव मामले काफी तेजी से बढे है, जिनमे केरल,महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र,कर्नाटक जैसी कुछ जगहों पर मौतों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, कई राज्य ऐसे है जहाँ कोई नया मामला या मौत दर्ज नहीं की गई है।

खास बात यह है की कोविद के केसेस अगर तजि से बढ़ रहे है तो उसकी चपेट में आने वाले मरीज ठीक भी हो रहे है । इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल है।

Corona Pandemic: किन राज्यों में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

Corona Pandemic: सबसे ज्यादा मौतें कोरोना की पहली लहर से अब तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई हैं। बता दें कि 19 मई के बाद देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें आंध्र प्रदेश में (4), छत्तीसगढ़ में (1), गोवा में (1), गुजरात में (76), हरियाणा में (8), कर्नाटक में (34), मध्य प्रदेश में (2), राजस्थान में (11), तमिलनाडु में (3) और तेलंगाना में (1) मरीज शामिल हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article