Wednesday, September 18, 2024

Arvind Kejriwal Bail: सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, पार्टी को हरयाणा चुनाव से पहले राहत

Must read

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरयाणा चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है। उन्हें आबकारी नीति मामले में जमानत मिल गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले से जुड़े घोटाले में जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद कुछ ही देर में सीएम केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे और दिल्ली की जनता से रूबरू होंगे। यह आम आदमी पार्टी के लिए हरियाणा चुनाव से पहले एक रहत की खबर है। ऐसा माना जा रहा है की अब वो और जोर-शोर से इस चुनाव में अपना प्रचार कर पाएंगे।

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा से तलूक रखते है। दरअसल उनका जन्म भिवानी जिले के सिवनी में हुआ था । ऐसे में उनका जेल से बाहर आना वोट्स इकट्ठा करने में मदद कर सकता है।

पहले हो सकते है विधानसभा चुनाव

ऐसी खबरे सुनने में आ रही है कि फरवरी 2025 में प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस साल के अंत तक दिल्ली में चुनाव हो जायेंगे। इस बीच अपने नेता की वापसी से आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सीएम केजरीवाल भी चुनावी रणनीतियों का हिस्सा बन पाएंगे।

ईडी ने किया था गिरफ्तार

21 मार्च 2024 को ईडी ने आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। पहले 10 दिनों तक उनसे पूछताछ कि गयी थी, जिसके बाद 1 अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उसके बाद 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को उनकी खराब स्वस्थ्य के चलते 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी।

मनीष सिसोदिया ने जताई खुशी

मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झूठ और साज़िशों के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज पुनः सत्य की जीत हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी एक्स पर वीडियो शेयर किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article