Wednesday, February 11, 2026

Chunav 2024 Result: उत्तरांखड-एमपी में BJP क्लीन स्वीप की ओर, गुजरात-दिल्ली में इंडी गठबंधन की हालत पस्त

Loksabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। खबर लिखने तक के आंकड़ों में 543 लोकसभा सीटों पर NDA गठबंधन बहुमत से आगे चल रहा है। हालांकि INDI गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रहा है। लेकिन भाजपा समेत NDA गठबंधन सरकार बनने की ओर अग्रसर है।
लगातार तीसरी बार भी मोदी सरकार बनना तय लग रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहाँ भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बरकरार है। मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा को प्रचंड जीत मिल रही है। फिलहाल एनडीए को 290 के करीब सीटें मिली दिख रही हैं जबकि इंडी गठबंधन को 235 के करीब है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की बात करें तो 29 लोकसभा सीटों पर सुबह से भाजरा ने बढ़त बनाई हुई है। एक भी सीट पर कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी आगे निकलती नहीं दिख रही है।

गुजरात
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे हैं और एक पर जीत दर्ज करा चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।

दिल्ली
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर इस समय भारतीय जनता पार्टी 6 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं इंडी गठबंधन एक सीट पर आगे है। ये सीट चांदनी चौक की है जहाँ कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल ने बढ़त बनाई हुई है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड की तो 5 सीटों पर भाजपा का ही बोल बाला है। अलमोड़ा में बीजेपी प्रत्याशी अजय टमता को कांग्रेस उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिल रही है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की बात करें तो 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भाजपा के 35 प्रत्याशी आगे चल रहे थे, वहीं सपा के 35 प्रत्याशी आगे थे। कांग्रेस को 8 सीट पर बढ़त मिलती दिखी है।

नोट: परिणाम सवेरे साढ़े 11 बजे तक के रुझाने के अनुसार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article