Saturday, February 28, 2026

Cervical Cancer Free Vaccine: पीएम मोदी ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान, जानें वैक्सीन के फायदे

Cervical Cancer Free Vaccine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2026 राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

14 वर्ष की करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को सरकारी केंद्रों पर फ्री वैक्सीन मिलेगी। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में 98% तक कारगर है।

भारत आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दहलीज पर खड़ा है। महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के खिलाफ देश का सबसे बड़ा हथियार लॉन्च कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जो देश की करोड़ों बेटियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखेगा।

क्या है HPV टीकाकरण अभियान? | National HPV Vaccination Program India

बताया जा रहा है कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। आंकड़ों के मुताबिक, हर साल लगभग 1.20 लाख नए मामले सामने आते हैं और करीब 80,000 मौतें होती हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने मिशन मोड में यह अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य देश की 14 वर्ष की आयु वाली लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को वैक्सीन लगाना है।

सरकारी केंद्रों पर गार्डासिल-4 (Gardasil-4) टीका पूरी तरह मुफ्त लगाया जाएगा। यह सुविधा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी।

क्यों जरूरी है 14 साल की उम्र में यह वैक्सीन?

Cervical Cancer Free Vaccine: विशेषज्ञों के अनुसार, HPV वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी तब होती है जब इसे यौन सक्रिय होने से पहले लगाया जाए।

कम उम्र में शरीर का इम्यून सिस्टम वैक्सीन के प्रति बेहतरीन प्रतिक्रिया देता है। 14 साल तक की लड़कियों के लिए वैक्सीन की एक खुराक (Single Dose) पर्याप्त मानी गई है।

15 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों या महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर 2 से 3 डोज की आवश्यकता हो सकती है। यह 26 साल की उम्र तक काफी प्रभावी रहती है।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण | Cervical Cancer Vaccine Free

डॉक्टर्स के अनुसार, जागरूकता ही बचाव है। यदि आपको या आपके आसपास किसी महिला में ये लक्षण दिखें, तो तुरंत जांच कराएं।

पीरियड्स के बीच में या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना, यौन संबंध के बाद असामान्य रक्तस्राव होना, वजाइना से दुर्गंधयुक्त पानी या ब्लड डिस्चार्ज होना और पेल्विक एरिया में लगातार दर्द होना इस कैंसर के मुख्य लक्षण है।

विशेषज्ञों का कहना है कि 30 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को नियमित अंतराल पर पैप स्मीयर (Pap Smear) टेस्ट या HPV स्क्रीनिंग करानी चाहिए। शुरुआती पहचान होने पर सर्जरी से इसका पूर्ण इलाज संभव है।

यह वैक्सीन केवल सर्वाइकल कैंसर ही नहीं, बल्कि HPV वायरस से होने वाले अन्य संक्रमणों जैसे कि गले के कैंसर और प्राइवेट पार्ट्स के मस्सों (Genital Warts) से भी सुरक्षा प्रदान करती है।

अजमेर से विकास की सुपरफास्ट सौगात | PM Modi HPV Vaccination Campaign

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के साथ-साथ पीएम मोदी ने अजमेर से 16,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इसमें जयपुर-बांदीकुई 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के अहम खंड, 21,800 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण करना, नोनेरा और परवान अकावाद जैसी बड़ी पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रखना शामिल हैं।

भारत अब उन 160+ देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होंने HPV वैक्सीन को अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

यह अभियान केवल एक टीका नहीं, बल्कि देश की बेटियों को कैंसर मुक्त भविष्य देने का संकल्प है। अगर आपके घर में भी 14 वर्ष की बिटिया है, तो आज ही नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इस सुरक्षा चक्र का हिस्सा बनें।

यह भी पढ़ें: काजल का शव स्टेशन पर छोड़ अंजार फरार, मां के शव के पास रोते रहे मासूम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article