Wednesday, January 28, 2026

जनगणना: घर घर जाकर पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, अधिसूचना जारी

जनगणना 2027

देश में आगामी जनगणना की प्रक्रिया प्रारम्भ होने जा रही है। केंद्र सरकार ने भारत के राजपत्र में असाधारण अधिसूचना प्रकाशित कर जनगणना 2027 के लिए पूछे जाने वाले प्रश्नों को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है। यह अधिसूचना 22 जनवरी 2026 को नई दिल्ली से जारी की गई है।

जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जारी हुई अधिसूचना

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उल्लेख किया गया है। जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के कार्यालय के अधीन संचालित की जाएगी।

घर घर जाकर नागरिकों से पूछे जाएंगे 33 प्रश्न

अधिसूचना के अनुसार जनगणना कर्मी देशभर में घर घर जाकर नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछेंगे। इन प्रश्नों में आवास पारिवारिक संरचना बुनियादी सुविधाएं संसाधन और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी विस्तृत जानकारी शामिल है।

जनगणना में पूछे जाने वाले 33 प्रश्न क्रम संख्या अनुसार

  1. भवन नंबर नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  4. जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  5. जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
  6. जनगणना मकान के उपयोग
  7. जनगणना मकान की हालत
  8. परिवार क्रमांक
  9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
  10. परिवार के मुखिया का नाम
  11. परिवार के मुखिया का लिंग
  12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य से संबंधित है
  13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
  14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
  15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
  16. पेयजल का मुख्य स्रोत
  17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता
  18. प्रकाश का मुख्य स्रोत
  19. शौचालय की उपलब्धता
  20. शौचालय का प्रकार
  21. गंदे पानी की निकासी
  22. स्नानघर की उपलब्धता
  23. रसोईघर और एलपीजी पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
  24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
  25. रेडियो ट्रांजिस्टर
  26. टेलीविजन
  27. इंटरनेट सुविधा
  28. लैपटॉप कंप्यूटर
  29. टेलीफोन मोबाइल फोन स्मार्ट फोन
  30. साइकिल स्कूटर मोटरसाइकिल मोपेड
  31. कार जीप वैन
  32. परिवार द्वारा उपयोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
  33. मोबाइल नंबर केवल जनगणना संबंधी संप्रेषण के लिए

मोबाइल नंबर भी किया जाएगा दर्ज

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों का मोबाइल नंबर भी जनगणना प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा। यह नंबर केवल जनगणना से संबंधित आधिकारिक संप्रेषण के उद्देश्य से उपयोग किया जाएगा।

जनगणना 2027 के लिए नीति निर्माण में होगी जानकारी का उपयोग

केंद्र सरकार के अनुसार जनगणना के माध्यम से एकत्र की गई यह जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक आर्थिक और विकासात्मक नीतियों के निर्माण में उपयोग की जाएगी। अधिसूचना पर भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त के हस्ताक्षर हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Mudit
Mudit
लेखक 'भारतीय ज्ञान परंपरा' के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर विश्लेषणात्मक लेखन कर रहे हैं। सांस्कृतिक सन्दर्भ में समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास के प्रमुख प्रश्नों के रिसर्च बेस्ड प्रस्तुतिकरण और समाधान में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। वे विषयों को केवल घटना के स्तर पर नहीं, बल्कि उनके ऐतिहासिक आधार, वैचारिक पृष्ठभूमि और दीर्घकालीन प्रभाव के स्तर पर परखते हैं। इसी कारण उनके राष्ट्रवादी लेख पाठक को नई दृष्टि और वैचारिक स्पष्टता भी देते हैं। इतिहास, धर्म और संस्कृति पर उनकी पकड़ व्यापक है। उनके प्रामाणिक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं। उनका शोधपरक लेखन सार्वजनिक संवाद को अधिक तथ्यपरक और अर्थपूर्ण बनाने पर केंद्रित है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article