Monday, March 30, 2026

बिहार: अश्लील गाने बजाने पर लगी रोक, पुलिस करेगी कार्यवाही

बिहार

बिहार सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सार्वजनिक जगहों पर दोहरे अर्थ वाले गानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सार्वजनिक स्थानों पर गाना बजाने पर एफआईआर की चेतावनी

डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया है कि बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली या अन्य भाषाओं के गाने बजाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

आदेश न मानने पर जेल तक की कार्रवाई संभव

सरकार की चेतावनी के अनुसार आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजे जाने तक की कार्रवाई संभव है। इस फैसले के बाद राज्य में सख्ती का संकेत मिला है और देखने की बात होगी कि निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव पड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Samudra
Samudra
लेखक भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर लेखन कर रहे हैं। समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास पर रिसर्च बेस्ड विश्लेषण में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके शोधपरक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article