Sunday, June 1, 2025

Bhopal News: ‘मुस्लिम गैंग’ के लिए हिंदू लड़कियों को फँसाती थी फरहान की बहन जोया, फोन में मिले 64 अश्लील वीडियो

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दू लड़कियों को फँसाने वाले मुस्लिम गैंग सरगना फरहान के मोबाइल फोन से 64 लड़कियों के वीडियो मिले हैं। इनमें से 58 एक ही कॉलेज की हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि हिन्दू लड़कियों को फँसाने में फरहान की मदद उसकी बहन जोया करती थी। जोया भी हिन्दू लड़कियों को धमकाती थी कि वह उनके अश्लील वीडियो वायरल कर देगी।

फरहान हिन्दू लड़कियों को कलमा पढ़वाता था और उन्हें रोजे के बारे में बताता था। यह सब खुलासे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जाँच में हुए हैं।

गौरतलब है कि भोपाल में हिन्दू लड़कियों को निशाने पर लेकर उनका रेप करने वाला ‘मुस्लिम गैंग’ इस काम को इस्लाम के नजरिए से अच्छा मानती थी। इसके लिए वह ज्यादा से ज्यादा हिन्दू लड़कियों को निशाना बना रहे थे।

हिन्दू लड़कियों को फरहान के लिए फँसाती थी जोया

बता दें दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान भोपाल के TIT कॉलेज की लड़कियों को विशेष रूप से निशाना बनाता था। उसके फोन से जिन 64 लड़कियों की अश्लील वीडियो मिली हैं, उनमें से 58 लडकियाँ इसी कॉलेज की थीं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि फरहान की बहन जोया ही हिन्दू लड़कियों को फरहान के लिए फँसाती थी। वह फरहान के बाकी साथियों के लिए भी यही काम करती थी।

जब कोई लड़की फरहान से बात करना बंद कर देती थी तो वह उसे फोन कर दबाव बनाती थी कि उससे बात करे, वर्ना उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगी। वहीं जोया का भाई फरहान और उसके साथी लड़कियों का धर्मांतरण करवाने की पूरी कोशिश करते थे।

कलमा सिखाते थे, रोजे रखने को कहते

रिपोर्ट के अनुसार फरहान और उसके साथी लड़कियों को बताते थे कि उनकी दुआ में बहुत ताकत होती है। वह हिन्दू धर्म के खिलाफ भी भड़काते थे। यहाँ तक कि रोजे रखने को लेकर भी वह लड़कियों को ब्रेनवाश करते थे और कलमा सिखाते थे।

इस मामले में अब SIT जाँच भी जारी है। मामले में फरहान के साथ ही 4 और आरोपित पकड़े गए हैं। एक आरोपित अब भी फरार है। उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है। इनसे पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

जिन्हें  फँसाया, उनके खातों से करते शेयर ट्रेडिंग

SIT जाँच में यह भी सामने आया है कि फरहान ने 2 लड़कियों के खाते से शेयर ट्रेडिंग किया करता था। पुलिस को पता चला है कि वह इन लड़कियों के खाते से लाखों का लेन-देन कर चुका है। उसने इन खातों में 15 लाख का लेन-देन किया है।

फरहान के खातों में भी 50 लाख का लेन-देन हुआ है। यह भी पता चला है कि उसे एक लाख की एक्स्ट्रा कमाई होती थी। यह पैसा वह लड़कियों को फँसाने पर खर्च करता था। फरहान से और पूछताछ हो रही और पता किया जा रहा है कि उसके किससे लेन-देन हुए हैं।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article