Monday, March 23, 2026

Foreign जाने से पहले जाने वहां के सख्त कानून

अगर आप भी विदेश घूमने जाना चाहते है तो एक बार उस देश के नियमो के बारे में जरूर जान ले। ताकि आपको वहां किसी कानून का उलंघन करने के कारण गिरफ्तार न होना पड़ जाये। आज हम आपको बताएँगे अलग-अलग देशो के अलग-अलग कानून के बारे में ।

किसी भी देश में घूमने जाने से पहले उस जगह के बारे में जान लेना बेहद जरूरी होता है। यहाँ जान लेने का मतलब सिर्फ वहां कि जगहों और खाने पिने कि चीज़ो से नहीं है, बल्कि वहां के नियम और कानून से भी है। हर देश अपने टूरिस्ट्स के लिए कुछ नियम- कायदे लागू करता है जिसको मानना अनिवार्य होता है।

सिंगापुर: स्विज़रलैंड बेहद खूबसूरत है। अगर आप वहां नहीं भी गए है तो भी आप ने इसे फिल्मो में तो देखा ही होगा। मगर क्या आप जानते है की यहाँ का कानून इतना अजीब है की यहाँ रात 10 बजे के बाद फ्लश करने पर पाबन्दी है। यह जानकर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा मगर वहां नॉइज़ पॉलुशन न हो इस लिए यहाँ इस तरह का नियम है। इसके साथ ही अगर आप फ्लश करना भूल जाते है तो आपको 8,500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। इससे कभी कभी वहां के लोगों को परेशानी भी होती है।

थाईलैंड- थाईलैंड को तो जाना ही उसके सख्त नियमो के लिए जाता है। हालाँकि यहाँ का नियम समाज के लिए अच्छा ही है। यहाँ पर ड्रग के इस्तेमाल को लेकर काफी सख्त कानून है। अगर कोई इसकी तस्करी करते पकड़ा गया तो उससे मौत की सजा सुना दी जाती है। सके साथ ही सरकार की निंदा करने वालो पर भी कड़ी कार्यवाही की जाती है ।

फ्रांस – अगर आपको स्विमिंग करना पसंद है, तो फ्रांस में सुम्मिंग करने से पहले ध्यान रहे की आप अपना स्विमवीयर जरूर पहन लें। ऐसा इसलिए क्योकि यहां लूज़ ट्रंक्स शॉर्ट्स पहनने का चलन नहीं है। अगर फिटेड शॉर्ट्स नहीं पहनें तो आप स्विमिंग के लिए नहीं जा सकते।

यूनाइटेड अरब अमीरात- इस जगह पर अगर अपने पार्टनर का पब्लिक प्लेस में हाथ पकड़ा या उसे किस किया तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। यहाँ आप ऐसा करना माना है।

टर्की – जैसे हमारे भारत में पैसे को लक्ष्मी माना जाता है वैसे ही टर्की में भी पैसों की बहुत कदर की जाती है। तुर्की में, मुद्रा को नष्ट करना एक अपराध है, क्योंकि यहाँ ऐसा करना तुर्की के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के बराबर है। इसके लिए आपको छह महीने से तीन साल तक की जेल भी हो सकती है।

जापान – जापान जितना सुन्दर है उतना ही सख्त भी। वैसे भी जापान के लोग उनकी पंचुअलिटी और डिसिप्लिन के लिए ही जाने जाते है। ऐसे में अगर आप जापान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए की यहाँ पब्लिक प्लेस में थूकना मांगा है। ऐसा करने पर आपके ऊपर फाइन लग सकता है। इस देश में स्मोकिंग के लिए भी जगह बनाई गई हैं, अगर कोई इन जगहों के अलावा स्मोकिंग करते पकड़ा जाता है तो उसपर भी फाइन लगता है। यह नियम तो हमारे भारत में भी होना चाहिए।

डेनमार्क- यहां पर रेस्टोरेंट में खाना खाते समय जब तक आप पूरी तरह से संतुष्टि नहीं हो जाते तब तक आपको पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है।

सैन फ्रैंसिस्को- यहाँ पर गाड़ियों को साफ़ करने के लिए अंडरवियर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article