Friday, February 13, 2026

Space में Astronaut को सकती है ये जानलेवा बीमारी

Space: लंबे समय तक स्पेस में रहने की वजह से एस्ट्रोनॉट को गंभीर बीमारी हो जाती है औऱ उनकी जान भी जा सकती है। इसमें एस्ट्रोनॉट की हड्डियों के कमजोर होने से लेकर खून की कमी और दिल के दौरा पड़ने तक शामिल है, तो चलिए आपको बताते है इसे ठीक होने में कितना समय लग सकता है।

Space एनीमिया

space में एस्ट्रोनॉट्स में खून की कमी होना ही स्पेस एनीमिया होता है। स्पेस में शरीर खुद को बिना किसी प्राकृतिक हवा वाले वातावरण के अनुकूल बनाने की कोशिश करती है, इसकी वजह से खून की कमी हो जाती है। शरीर में 70% तक पानी और कई तरह के फ्लूइड होते हैं, जो धरती पर नीचे की तरफ आता है। वहीं स्पेस में रक्त नलिकाओं से खून ऊपर दिल की ओर जाता है, जिससे शरीर में खून और RBC बनना कम हो जाता है और कई तरह के खतरनाक समस्याएं हो जाती है।

Space: कमजोर हड्डियां

लंबे समय तक स्पेस में रहने से मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शोध में पता चला है कि सिर्फ दो हफ्ते में मांसपेशियों का द्रव्यमान 20% और लंबे मिशनों में 30% तक भी कम हो जाता है। इसकी वजह से हर महीने 1-2% तक हड्डियां कमजोर होती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

दिल की बीमारी

माइक्रोग्रैविटी के लंबे समय तक संपर्क में रहना दिल की सेहत के लिए खतरनाक होता है। इससे हार्ट की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। साथ ही हार्ट बीट कम होती है और लंबे मिशन में हार्ट को सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article