Friday, April 10, 2026

बिहार में बीच सड़क पर हत्या, आरोपी ने सिर को धड़ से किया अलग

बिहार में बीच सड़क पर हत्या: बिहार के अररिया जिले से एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत और तनाव में डाल दिया है।

गुरुवार सुबह फारबिसगंज क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि एक युवक की बीच सड़क बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को भी मौत के घाट उतार दिया। इस डबल मर्डर ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10 बजे फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के पास हुई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अली हुसैन के रूप में हुई है,

जो जोगबनी थाना क्षेत्र के अमोना गांव का निवासी था और पिकअप चालक के रूप में काम करता था।

बताया जा रहा है कि अली हुसैन और सत्तू बेचने वाले ठेला चालक रवि चौहान के बीच किसी बात को लेकर पहले मजाक हुआ, जो जल्द ही बहस में बदल गया।

बहस इतनी बढ़ गई कि रवि चौहान ने आवेश में आकर धारदार हथियार निकाल लिया और अली हुसैन पर हमला कर दिया।

हमला इतना क्रूर था कि उसने अली हुसैन का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस घटना को जिसने भी देखा, वह सिहर उठा।

सड़क पर खून से लथपथ शव काफी देर तक पड़ा रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ का गुस्सा और दूसरी हत्या

इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी रवि चौहान की तलाश शुरू कर दी।

कुछ ही देर में पता चला कि वह पास के एक घर में छिपा हुआ है। इसके बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और घर से बाहर खींच लाया।

गुस्से से भरी भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए रवि चौहान की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

लात-घूंसे और डंडों से उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस तरह कुछ ही घंटों के भीतर दो लोगों की जान चली गई और पूरा इलाका हिंसा की आग में झुलस उठा।

इलाके में तनाव और पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद फारबिसगंज में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ भी की।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

इस डबल मर्डर ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है। दिनदहाड़े इस तरह की बर्बर हत्या और उसके बाद भीड़ द्वारा आरोपी की हत्या, दोनों ही घटनाएं सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article