Friday, March 20, 2026

Aligarh News: पति ने किया पत्नी का साबुन इस्तेमाल, पत्नी ने ईंट से फोड़ा पति का सिर, मामला पुलिस चौकी में

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी पहले तो हँसेगा, फिर चौंक जाएगा, और फिर सोच में पड़ जाएगा कि क्या वाकई छोटे घरेलू झगड़े इतने बड़े बवाल में बदल सकते हैं?

इस मामले में बात शुर्रू तो हुई थी एक नहाने वाले साबुन से लेकिन खत्म हुई थाने की चारदीवारी में लाठियों की गूंज के साथ।

Aligarh News: पत्नी का साबुन, पति की गलती, और ईंट से वार!

यह अजीबोगरीब घटना अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के रावण टीला इलाके की है, जहां संजय गांधी कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण की शादी को 13 साल हो चुके हैं। प्रवीण की मां पुष्पा का आरोप है कि उनकी बहू अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करती है। मगर इस बार मामला कुछ अलग था।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह जब प्रवीण रोज़ की तरह बाथरूम में नहा रहा था तब उससे एक गलती हो गई। उसने अपनी पत्नी के साबुन का इस्तेमाल कर लिया। बस फिर क्या था , पत्नी भड़क गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि उसने प्रवीण के ऊपर ईंट से हमला कर दिया।

पुलिस पहुंची तो और हंगामा हुआ

Aligarh News: इसके बाद पत्नी ने अपने मायके पक्ष को बुलाया और बात सीधा पुलिस तक जा पहुंची। ज्वालापुरी चौकी से पुलिस पहुंची और प्रवीण को ले जाने लगी। प्रवीण का कहना है कि उसने पुलिस से सिर्फ इतना कहा, “मैं साथ चल रहा हूं, भाग नहीं रहा,” लेकिन जवाब में उसे एक थप्पड़ मिला।

आरोप है कि चौकी ले जाकर उसे लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। जिससे प्रवीण की उंगली में चोट आई है, और वह इस पुलिसिया बर्ताव को ‘थर्ड डिग्री’ करार दे रहा है।

पुलिस का जवाब — उल्टा चोर चौकीदार को डांटे?

पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की। बल्कि पत्नी की ओर से मिली शिकायत पर ही कार्रवाई की गई।

आरोप लगाया गया था कि पति ने पत्नी से गालीगलौज और मारपीट की थी। इसलिए शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई और दोनों का मेडिकल भी करवाया गया।

साबुन से शुरू हुआ ‘थर्ड डिग्री’ ड्रामा

Aligarh News: पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि यह सब एक मामूली साबुन से शुरू हुआ। महज एक साबुन की वजह से झगड़ा, ईंट से हमला, फिर पुलिस की एंट्री और आखिर में कथित लाठीचार्ज। अलीगढ़ के लोगों के लिए यह अब गली-मोहल्ले की सबसे ज्यादा चर्चित खबर बन चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article