Thursday, September 19, 2024

Dausa news: राहुल गांधी अकबराबादी, देश को तोड़ना चाहते हैं : राधा मोहन अग्रवाल

Must read

BJP’s attack on Rahul Gandhi: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने गुरुवार को दौसा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि हमने राहुल का गांधी का नाम राहुल अकबराबादी रख दिया है। वह अकबर और मुगल साम्राज्य की मानसिकता के साथ देश को तोड़ना चाहते हैं। अग्रवाल गुरुवार को दौसा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ दौसा आए थे। दोनों नेताओं ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से वन-टु-वन मीटिंग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरक्षण को मुद्दा बनाने वाले आरक्षण विरोधी

प्रदेश प्रभारी अग्रवाल ने कहा कि जो लोग आरक्षण के वर्गीकरण को मुद्दा बना रहे हैं, असल में वे ही आरक्षण विरोधी हैं। ये लोग 65 साल सत्ता में रहे। अनुसूचित समाज को गालियां देते रहे। काका कालेकर की रिपोर्ट इन्होंने नहीं बनाई। मंडल कमीशन की रिपोर्ट पड़ी रही, लेकिन इन्होंने उसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूरा समाज भाजपा के साथ है और हमने मजबूती के साथ उनके हक की लड़ाई लड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसे लागू नहीं करने का कैबिनेट ने फैसला किया है। इसके बावजूद यदि कुछ लोग समाज को भड़का रहे हैं तो वे देश विरोधी हैं।

डॉ.मनमोहन सिंह लेटरल एंट्री का बड़ा उदाहरण

लैटरल एंट्री को लेकर प्रदेश प्रभारी ने डॉ.मनमोहन सिंह को लैटरल एंट्री का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह इसी प्रक्रिया से वित्त सचिव बने थे। भाजपा इसमें आरक्षण की पक्षधर है। बिना आरक्षण के हम लेटरल एंट्री को लागू नहीं करेंगे। विपक्ष के लोग इसका विरोध कर सिर्फ नाटक कर रहे हैं। इसलिए मेरा उनसे आग्रह है कि वे मनमोहन सिंह को पहले पार्टी से निकालें, क्योंकि लेटरल एंट्री के वह सबसे बड़े उदाहरण हैं। कांग्रेस ने उन्हें वित्त सचिव और देश का प्रधानमंत्री तक बनाया। ऐसे में कांग्रेस पहले अपनी गलतियों को स्वीकारे। मनमोहन सिंह के मामले को लेकर क्षमा मांगे और इसके बाद लेटरल एंट्री की बात करे।

हम सभी 200 सीटों पर जाएंगे

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मैं फील्ड में परसों ही उतर चुका हूं। प्रदेश सदस्यता अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रदेश की सभी 200विधानसभा सीटों पर जाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। संगठन मजबूत होगा तो उप चुनाव जीतेंगे। अभी तो उप चुनाव की तारीख की भी घोषणा नहीं हुई है। पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य कैसे बनें, इसे लेकर काम कर रहे हैं। बैठक में बूथ समितियों के अध्यक्षों से संवाद किया गया और संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। दौसा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का सोमनाथ चौराहे पर मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कलेक्ट्रेट चौराहे व सोमनाथ रीको क्षेत्र में कई जगह स्वागत कार्यक्रम हुए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article