Friday, September 20, 2024

Bengal: अब तानाशाही पर उतरती TMC सरकार! नेता धमका रहे, पुलिस दे रही नोटिस, आवाज दबाने को गिरफ्तार

Must read

Bengal, Doctor rape and murder case in Kolkata: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी की घटना पर वहां की ममता सरकार तानाशाही पर उतर आई है। TMC सरकार शर्मसार होने की बजाय नित नए खेल कर जहां एक तरफ मामले में राजनीति दावपेच खेल रही है, दूसरी ओर सरकार के कारिंदे धमकी देकर आंदोलनकारियों को डरा रहे हैं। आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यहीं नहीं भाजपा नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं।
कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार एवं हत्या के मामले में राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रे ने अब इस घटना पर आवाज उठाने वालों पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया है। TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती ने प्रदर्शनकारियों को धमकाते हुए कहा है कि यदि लोग उन पर हमला कर देते हैं तो सरकार डॉक्टरों को नहीं बचाएगी। वहीं कीर्ति शर्मा नामक छात्रा को सोशल मीडिया पर पोस्टर करने पर वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर सरकार की तनाशाही का उदाहरण पेश कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bengal में डॉक्टरों को धमकी… फिर हम आपको नहीं बचाएंगे

TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि अगर कोई मरीज हड़ताल की वजह से मरता है कि इन डॉक्टरों को जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा, फिर हम आपको नहीं बचाएंगे। उन्होंने बाँकुरा में एक रैली के दौरान ये बयान दिया। रैली के बाद भी वो मीडिया के सामने अपने बयान को लेकर कायम रहे। उन्होंने कहा विरोध के नाम पर ये डॉक्टर बाहर जा रहे हैं। 14 अगस्त को घटनास्थल पर गुंडों की एक भीड़ पहुँच गई थी। प्रदर्शनकारियों को पीटा गया है, साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ मचाई गई थी।

उदयन गुहा बोले- …तो उंगलियां तोड़ दी जाएंगी

इसी तरह TMC नेता उदयन गुहा ने कहा था कि ममता बनर्जी की तरफ जो लोग उंगलियां उठा रहे हैं, उनकी उंगलियाँ तोड़ दी जाएंगी। उधर पश्चिम बंगाल पुलिस इस घटना को लेकर आवाज़ उठाने वालों को ही गिरफ्तार कर रही है। एक बीकॉम के द्वितीय वर्ष की छात्रा को ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। कीर्ति शर्मा नामक छात्रा ‘kirtisocial’ यूजरनेम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती थी। कोलकाता पुलिस ने उस पर मृतका का नाम और तस्वीर उजागर करने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा नेताओं को नोटिस, छात्रा गिरफ्तार

छात्रा कीर्ति शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ममता बनर्जी की तुलना देश में आपातकाल लगाने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की थी। पुलिस का कहना है कि ये टिप्पणियाँ आपत्तिजनक थीं और इनसे समाजिक सामंजस्य बिगड़ने की आशंका है। कोलकाता पुलिस ने सुखेंदु शेखर रे को नोटिस भेज दिया था। साथ ही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी को भी समन भेजा गया है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जिन्हें-जिन्हें भी नोटिस मिला है वो उन्हें ईमेल के माध्यम से सूचित करें, उन सबको कानूनी मदद मुहैया कराई जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article