Thursday, September 19, 2024

अयोध्या के लोगो पर भड़के सुनील लेहरी

Must read

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। खासकर उत्तर प्रदेश की अयोध्या के नतीजों ने सभी को अचंभित कर दिया है, क्योंकि राम मंदिर निर्माण के बाद यह अनुमान लगाए जा रहे थे की भाजपा को सबसे अधिक सीट यही से मिलेंगी। ऐसे में जब समाजवादी पार्टी के उमीदवार अवधेश प्रसाद को यहाँ से जीत हासिल हो गयी तो सभी को झटका लगा। इन नतीजों को देखकर सुनील लहरी, जिन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी, वो भी बहुत हताश हुए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमे उन्होंने अयोध्या के लोगो पर सीधा तंज कसा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुनील ने किये दो नोट शेयर।

मंगलवार को जब चुनाव के परिणाम घोषित हुए,तो भाजपा के लल्लू सिंह, फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र, जहां मंदिर स्थित है, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद से हार गए। जो सभी के लिए आश्चर्यजनक था। इन्ही परिणामों पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए सुनील लेहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगायी। इसमें उन्होंने अयोध्या के लोगो पर हमेशा से ही अपने राजा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और उन्हें स्वार्थी कहा। उन्होंने लिखा कि ” हिंदू वह कौम है,जो ईश्वर प्रकट हो जाएं तो उन्हें भी ठुकरा दे…स्वार्थी।” यह अयोध्यावासी वही है जिन्होंने माता सीता पर भी संदेह किया था, जब वो वनवास से लौट के आयी थी। सुनील यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे लिखा ‘इतिहास गवाह है कि अयोध्यावासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात ही किया है। धिक्कार है। उन्होंने दूसरे नोट में लिखा ‘अयोध्यावासियों आपकी महानता को सादर नमन, आपने जब माता सीता को नहीं छोड़ा तो राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान करने वालों को धोखा देना कौन सी बड़ी बात है। कोटि-कोटि प्रणाम आपको। पूरा भारत कभी भी आपको अच्छी नजरों से नहीं देखेगा।’

सुनील लहरी

सुनील लेहरी ने किया वीडियो शेयर।

उन्होंने हालही में एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी चिंता और निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा की बीजेपी को कम सीट मिलने से वो बहुत निराश है। सुनील ने कहा की उन्होंने बार-बार लोगों से वोट करने की अपील की थी पर लोगों ने उनकी बात नहीं मानी, जिसका नतीजा यह है की अब भाजपा को सरकार बनाने के लिए NDA का सहारा लेना पड़ेगा। उन्हें इस बात की भी चिंता है कि क्या यह गठबंधन की सरकार अगले पांच साल बिना किसी दिक्कत के पहले की तरह चल पायेगी ?
इसके बाद उन्होंने आपने सेह कलाकार अरुण गोविल जिन्होंने मीरुत से जीत हासिल की और अभिनेत्री कंकणा रनौत जिन्होंने मंडी से जीत हासिल की , दोनों को बधाई देते हुए कहा कि ‘मुझे खुशी है कि दो लोग, जो मुझे वास्तव में पसंद हैं, चुनाव जीते हैं।।

 

View this post on Instagram

 

Shared post on

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article