Indian Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे, लेकिन उनके लौटते ही भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी।
फिलहाल पार्टी संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर इन तीनो नामों पर चर्चा चल रही है।
भारतीय जनता पार्टी का नया पार्टी अध्यक्ष कौन होगा इस बात को लेकर फ़िलहाल सस्पेंस बरक़रार है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भाजपा और संघ के बीच मंथन जारी है।
ऐसे भी अनुमान है की पार्टी किसी ऐतिहासिक बदलाव की तरफ बढ़ सकती है और पहली बार किसी महिला को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल के वर्षों में भाजपा ने महिला मतदाताओं को लुभाने में सफलता पाई है।
Indian Politics: इन तीन नाम की हो रही है चर्चा
Indian Politics: पार्टी के बीच कई प्रमुख महिला नेताओं के नाम पर चर्चा चल रही है। इनमे तीन नाम बेहद खास मने जा रहे है, जो निर्मला सीतारमण, वनथी श्रीनिवासन और डी पुरंदेश्वरी के है। ऐसे में चलिए जानते है इन तीनो के बारे में :
निर्मला सीतारमण
पहला नाम है-देश की मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जो इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार निर्मला सीतारमण ने कुछ ही समय पहले भाजपा के वर्त्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की थी। वहीँ अगर निर्मला सीतारमण को इस पद के लिए चुना जाता है, तो इस फैसले से बीजेपी की दक्षिण भारत में पकड़ मजबूत हो सकती है।

डी. पुरंदेश्वरी
दूसरा नाम है डी. पुरंदेश्वरी का जिनका आंध्र प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान है। डी. पुरंदेश्वरी को सुषमा स्वराज जैसी प्रभावशाली वक्ता मानी जाती हैं। फ़िलहाल यह आंध्र प्रदेश से सांसद हैं और राज्य में बीजेपी अध्यक्ष का जिम्मा भी संभाल चुकी है।
इनकी तेलुगु, तमिल, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच जैसी भाषाओं में बेहतरीन पकड़ है। इसी के साथ इनका दो प्रमुख राष्ट्रीय दलों में काफी सफल करियर रहा है।

वनथी श्रीनिवासन
वहीँ तीसरा नाम है वनथी श्रीनिवासन का जो वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा में कोयंबटूर साउथ से बीजेपी की विधायक हैं। वनथी पहले एक जानी-मानी वकील थी और बाद में राजनेता बनीं हैं। वो 1993 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी थी और तब से पार्टी के संगठन में लगातार आगे बढ़ती गईं।
वनथी अक्टूबर 2020 में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी है। उन्होंने यह एहम जिम्मेदारी उस वक़्त संभाली थी जब पार्टी महिलाओं के बीच अपने आधार मजबूत करने पर ज़ोर दे रही थी।

Indian Politics: अब देखना यह होगा की इन तीनो में से कौन पार्टी का नया अध्यक्ष बनता है, या फिर कोई और ही चेहरा इस पद पर नज़र आता है।