Thursday, September 19, 2024

Election 2024 Result: नागालैंड-मणिपुर में कांग्रेस की हवा खराब, असम-अरुणाचल-त्रिपुरा में BJP की आंधी

Must read

Loksabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के शुरुआती रुझान भाजपा और एनडीए गठबंधन के लिए खुश खबर तो लाए लेकिन इंडी गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रहा है। हालांकि एनडीए गठबंध्न आराम से सत्ता पर काबिज हो जाएगा। पीएम मोदी तीसरी बार भाजपा की सरकार केंद्र में आराम से बना लेंगे। उत्तरपूर्वी राज्यों में भाजपा बड़ी बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। अरुणाचल, असम में वह एकतरफा भाजपा की बढ़त है। पश्चिम बंगाल में TMC सबसे आगे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानें किस राज्य में क्या है हाल

अरुणाचल : भाजपा क्लीन स्वीप की ओर
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत की तरफ है। अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। भाजपा के किरेन रिजीजू और तापिर गाओ ने कॉन्ग्रेस के उम्मीदवारों के मुकाबले बड़ी बढ़त बनाई हुई है।

असम: भाजपा बड़ी बढ़त की तरफ
चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी में असम की 14 में से 13 सीटों के रुझान आ गए हैं। असम में भाजपा 14 में से 8 सीटों पर आगे है। इसके अलावा UPPL भी 1 सीट पर आगे है। असम गण परिषद भी 1 सीट पर आगे चल रही है। कॉन्ग्रेस असम में 4 सीट पर आगे चल रही है।

त्रिपुरा: भाजपा को बढ़त, कांग्रेस-लेफ्ट पीछे
उत्तर पूर्व के एक और महत्वपूर्ण राज्य त्रिपुरा में भी भाजपा ने दोनों सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। त्रिपुरा में भाजपा प्रत्याशी बिप्लब देब और कृति देवी देबबर्मन बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 10 बजे तक की गिनती में यहाँ 71% वोट मिल चुके हैं।
मणिपुर: कांग्रेस-NPF को बढ़त
मणिपुर कि दो सीटों पर कॉन्ग्रेस और NPF पार्टी 1-1 सीटों पर आगे हैं। मणिपुर में आंतरिक सीट पर कांग्रेस, जबकि बाह्य सीट पर NPF आगे है।

नागालैंड: कांग्रेस चल रही आगे
नागालैंड की 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। हालाँकि यहाँ बढ़त का अंतर अभी काफी कम है।

मेघालय: कांग्रेस-VOTPP बढ़त में
उत्तरपूर्व के राज्य मेघालय में कॉन्ग्रेस 1 सीट जबकि स्थानीय पार्टी VOTPP 1 सीट पर आगे है।

पश्चिम बंगाल: TMC की बड़ी बढ़त
पश्चिम बंगाल में TMC 24 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 7 सीट पर आगे है। इसके अलावा कॉन्ग्रेस 3 सीट और लेफ्ट 1 सीट पर आगे है।

मिजोरम: जीत की तरफ ZPM
मिजोरम की 1 सीट पर सत्ताधारी ZPM आगे है। ZPM अभी यहाँ विपक्षी दल MNF से आगे चल रही है।

सिक्किम: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा आगे
सिक्किम में लोकसभा परिणाम भी विधानसभा की ही राह पर है। सिक्किम की 1 सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा आगे है।

नोट: परिणाम सवेरे साढ़े 11 बजे तक के रुझाने के अनुसार
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article