Friday, September 20, 2024

पूर्णिमा श्रेष्ठ ने एक ही सीजन में तीन बार माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करके रचा इतिहास

Must read

नेपाल की प्रसिद्ध फोटो पत्रकार और पर्वतारोही पूर्णिमा श्रेष्ठ ने चढ़ाई के एक ही सीजन में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तीन बार चढ़ने वाली पहली व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूर्णिमा श्रेष्ठ

काठमांडू: नेपाल की प्रसिद्ध फोटो पत्रकार और पर्वतारोही पूर्णिमा श्रेष्ठ ने चढ़ाई के एक ही सीजन में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तीन बार चढ़ने वाली पहली व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है।

उन्होंने 2018 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी, जिसके बाद उन्होंने फिरसे लगातार तीन बार इसी पर चढ़ाई करके अपना नाम इतिहास के पनो में दर्ज करा दिया है।

अभियान आयोजन पेम्बा शेरपा कहते है।

अभियान का आयोजन करने वाले आठ के एक्सपीडिशन के अभियान निदेशक पेम्बा शेरपा ने बताया कि उन्होंने इस सीजन में पहली बार 12 मई को को 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी। इसके बाद 19 मई को वह पासंग शेरपा के साथ फिर से शिखर पर पहुंची और शनिवार को सुबह 5:50 बजे तीसरी बार शिखर पर जा पहुंची।

पूर्णिमा बताती है की उन्होंने 2017 में एवरेस्ट मैराथन को कवर करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप का दौरा किया था। इसी घटना ने उन्हें पहाड़ों पर चढ़ने के लिए आकर्षित किया था। जिसके बाद उन्होंने उसी साल माउंट मनासलू (8,163 मीटर) पर चढ़ाई की और अगले ही वर्ष दुनिया के सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

“पर्वतारोहण के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी पर्वतारोही ने एक ही मौसम में तीन बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की है।” एवरेस्ट पर चढ़ने वाले नीमा डोमा शेरपा।

पूर्णिमा एवरेस्ट के अलावा मनासलू, अन्नपूर्णा, धौलागिरी, कंचनजंगा, लोत्से, मकालू और माउंट के2 सहित अन्य दुर्जेय चोटियों पर भी विजय प्राप्त कर चुकी है।

पूर्णिमा एक पर्वतारोही और फोटो पत्रकार के रूप में अपनी दोहरी भूमिका निभाती है। उनकी इस कला ने नेपाल में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत से लोगों को प्रेरित किया है। उनकी अद्भुत उपलब्धि उन नेपाली पर्वतारोहियों के महान काम में इजाफा है जो हमेशा ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article