इस साल होलिका दहन 13 मार्च को रात में 11 बजे के बाद भद्रा हटने पर किया जाएगा। होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन रंग और गुलाल से होली खेलकर अपने सभी गिले शिकवे दूर किए जाएँगे।
होली के दिन ही 14 मार्च 2025 को मीन संक्रान्ति का विशेष संयोग भी बन रहा है। इस दिन सूर्य मीन राशि में रात में 21 बजकर 20 मिनट पर प्रवेश करेंगे। इसलिए 14 मार्च को होली के दिन दोपहर 12:37 से सूर्यास्त 18:31 तक स्नान, दान का पुण्यकाल रहेगा। जयपुर के श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार होली पर मीन संक्रान्ति होने से 12 राशियों को निम्न फल की प्राप्ति होगी।
होली पर इन 12 राशियों को मिलेगा ऐसा फल
मेष – क्लेश, धनहानि, बुखार आदि रोग, मित्र ही शत्रुता करेंगे।
वृष – स्थान प्राप्ति, सम्मान में वृद्धि, वस्तुओं का लाभ, रोग से मुक्ति, उत्तम स्वास्थ्य।
मिथुन – कार्य में सिद्धि, सफलता, शुभकार्य से प्रसन्नता।
कर्क – अचानक परेशानी, दीनता, परिजनों से दूरी, कार्यों में असफलता।
सिंह – रोग, भय, चिन्ता, लड़ाई-झगड़ा, विवाद, सरकारी बाधा और धनहानि।
कन्या – भागादौड़ी, पेट-पाचन सम्बन्धी पीड़ा, बेबसी, सम्मान की हानि।
तुला – रोग से मुक्ति, शत्रु का नाश, शोक और क्लेश का नाश, प्रसन्न मन।
वृश्चिक – दुःख, रोग, मोह आदि के कारण मानसिक परेशानी।
धनु – स्वास्थ्य में बाधा, सुख में विघ्न बाधा, घर में क्लेश, हृदयपीड़ा।
मकर – स्थान प्राप्ति, धन का आगमन, शुभ समाचार प्राप्ति, शुभकार्य, शत्रु का नाश।
कुम्भ – धन का नाश, सुख में कमी, जिद्दीपना, धोखा मिलना।
मीन – ज्यादा मेहनत, फिजूल खर्च, परिस्थिति विपरीत होने से क्रोध, यात्रा में भागादौड़ी।
इन राशियों वाले इन रंगों से खेलें होली

वैसे तो होली पर सभी रंगों से होली खेलनी चाहिए, पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार इन रंगों से भी खेलते हैं तो शुभ फल ज्यादा मिलेंगे।
मेष – लाल, पीला, केसरिया, गुलाबी
वृष – पिंक, हरा, नीला
मिथुन – हरा, नीला, पीला
कर्क – पीला, पिंक, आसमानी
सिंह – लाल, केसरिया, गुलाबी, पीला
कन्या – हरा, नीला, पीला
तुला – पिंक, हरा, नीला
वृश्चिक – लाल, पीला, केसरिया, गुलाबी
धनु – पीला, गुलाबी, लाल, हरा
मकर – नीला, हरा, ग्रे, काला, ग्रीस
कुम्भ – नीला, हरा, ग्रे, काला, ग्रीस
मीन – पीला, गुलाबी, लाल, हरा