दिल्ली की तुगलक लेन के नाम को लेकर विवाद नया नहीं है। कई राष्ट्रवादी संगठन विदेशी आक्रमणकारियों के नामों पर रखी गई जगहों के नाम बदलने की माँग करते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की तुगलक लेन का नाम कुछ सांसदों ने अपने ही स्तर पर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ अपने घरों पर लगी नेम प्लेट्स पर लिख दिया है।
तुगलक लेन का नाम बदलकर किया स्वामी विवेकानंद मार्ग
यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गुरुवार को अपने नए घर में गृहप्रवेश किया और घर की नेमप्लेट में एड्रेस में ‘तुगलक लेन’ की जगह ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ लिख दिया, हालांकि ब्रैकेट में छोटे अक्षरों में तुगलक लेन भी लिखा है। इसके साथ उन्होंने एक्स पर अपनी फोटो भी शेयर की।
नाम बदलने के मामले पर दिनेश शर्मा ने कहा कि – “आक्रांताओं के नाम पर सड़कों के नाम रखे गए। तुगलक लेन नेम प्लेट से हटाया नहीं। नेम प्लेट पर ही स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखाया। नाम बदलना सरकार और नगर निकाय का काम। गूगल सर्च में भी तुगलक लेन नहीं आता। औरंगजेबी, तुगलकी सोच को कोई पसंद नहीं करता”

केवल राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने ही नहीं बल्कि केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी अपने आवास की नेमप्लेट पर ‘तुगलक लेन’ को ब्रैकेट में डालकर ‘स्वामी विवेकानंद मार्ग’ बड़े अक्षरों में। आसपास के अन्य आवासों ने भी ऐसा ही किया। धीरे धीरे ‘तुगलक लेन’ को हटाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

ऐसे नामों को बदलने का यही सही समय
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा अपने-अपने तुगलक लेन आवास की नेमप्लेट बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग करने पर कहा कि, “दिनेश शर्मा हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने अथवा किसी और नेता ने तुगलक रोड का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद जी का नाम लिखने का काम किया है तो मुझे लगता है कि ऐसे नामों को बदलने का दिल्ली में भी सही समय आ गया है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार है, तुष्टीकरण वाली सरकार नहीं…”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि, “मोहम्मद बिन तुगलक के बारे में लोग अच्छी तरह जानते हैं कि, वो एक सनकी राजा थे, ऐसे सनकी व्यक्ति के नाम से मार्ग का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखकर उन्होंने बहुत अच्छा नाम सोचा है। स्वामी विवेकानंद ने भारत माता के ध्वज को दुनिया में पहुंचाया…”
मुहम्मद बिन तुगलक कौन था?
मुहम्मद बिन तुगलक का नाम इतिहास में उसकी क्रूरता और सनकीपन के लिए मशहूर है। इसलिए आज भी ‘तुगलकी फरमान’ जारी करना कहावत बनी हुई है। उसने अपनी मनमानी में कन्नौज में व्यापक नरसंहार का आदेश दिया था, जो कि इतिहास के पन्नों में एक भयानक अध्याय के रूप में अंकित है। मुहम्मद गोरी और अलाउद्दीन खिलजी जैसे क्रूर शासकों के साथ मुहम्मद बिन तुगलक ने भी अत्याचार और बर्बरता की नई पराकाष्ठा को छुआ।
उसने अपनी सनक में कन्नौज को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया और फिर अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरि) स्थानांतरित करने का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लिया। तुगलक ने केवल अफसरों और राजधानी ही नहीं, बल्कि समस्त जनता को भी तलवार की नोक पर जबरदस्ती स्थानांतरित करने की कोशिश की, जिसके कारण असंख्य निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
आप कल्पना करें कि किसी शासक के पास असीमित शक्तियां हों, वह सत्ता में हो, कोई उसे चुनौती न दे पा रहा हो, और वो मनमाने फैसलों से अपने देश को संकट में डालकर अपनी ही जनता की जान का दुश्मन बन जाए, तो उसकी तुलना मुहम्मद बिन तुगलक से कर सकते हैं। यूक्रेन में जेलेंस्की अपनी जिद के कारण कुछ ऐसा ही तुगलकी रवैया अपनाकर अपने ही देश और जनता की बाजी लगाए हुए हैं। ऐसे सनकी शासकों का दंश देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ता है। अच्छा यही है कि समय रहते देश से उनका नामोनिशान मिटा दिया जाए।
Rajasthan News: साहिबजादों के नाम पर बनेगा छात्रावास, सिख समाज को भजनलाल सरकार देगी जमीन
Kashmir: कश्मीर के जंगलों में मिला प्राचीन हिंदू मंदिर
दरगाह : यहाँ हिन्दू माथा टेकते हैं या अस्तित्व का सरेंडर करते हैं ?