Rajasthan Assembly: इंदिरा गांधी पर टिप्पणी और उसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के स्पीकर को अमर्यादित शब्द कहे जाने से राजस्थान विधानसभा में पिछले एक सप्ताह से सियासी घमासान चल रहा है। इस घमासान के बीच बजट पर बहस का आज गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को आखिरी दिन है। सत्ता पक्ष की ओर से वित्त मंत्री के तौर पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी जवाब देंगी। उधर, इंदिरा गांधी को ‘दादी’ शब्द को लेकर नाराज चल रही कांग्रेस सदन की कार्यवाही से आज भी बहिष्कार जारी रख विधानसभा के बाहर धरना देने की तैयारी में है।
Rajasthan Assembly: अब यूं चलेगी सदन की कार्यवाही
सुबह 11 बजे राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित चिकित्सा विभाग, संसदीय कार्य विभाग, वन विभाग से संबंधित विभागों के सवाल-जवाब होंगे। प्रश्नकाल के बाद नियम समिति का प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा जाएगा। नियम समिति के सदस्य दीप्ति किरण माहेश्वरी ये प्रतिवेदन पटल रखेंगी।
सदन में 4 वित्तीय समितियां के गठन का प्रस्ताव आएगा। इसमें जन लेखा समिति, प्राक्कलन समिति क, प्राक्कलन समिति ख, राजकीय उपक्रम समिति के गठन का प्रस्ताव शामिल है। इसके साथ चारों समितियां के गठन का अधिकार दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष को सदन में प्रस्ताव के जरिए अधिकार दिया जाएगा। प्रत्येक समिति में अधिकतम 15 सदस्य शामिल होंगे।
डोटासरा का निलंबन बढ़ा तो विधायकी संकट में
यदि आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा स्पीकर से माफी नहीं मांगते हैं तो उनका सस्पेंशन पूरे 4 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में उनकी विधायकी भी संकट में पड़ सकती है। भाजपा और स्पीकर देवनानी सख्त कार्रवाई के पक्ष में रहते हैं, तो कांग्रेस नेता डोटासरा का निलंबन बढना तय है। चूंकि विधानसभा में बीजेपी का बहुमत है, इसलिए वोटिंग में प्रस्ताव पास होना तय माना जा रहा है। हालांकि, राजस्थान विधानसभा में पहले भी विधायकों को सस्पेंड करके बाद में माफी देकर वापस लेने की परंपरा रही है। अब देखना यह होगा कि इस मुद्दे को कैसे सुलझाया जाता है।
बहस का आज आखिरी दिन, वित्त मंत्री देंगी जवाब
राजस्थान विधानसभा में पिछले शुक्रवार से चल रहे सियासी संग्राम के बीच बजट पर बहस का आज गुरुवार को आखिरी दिन है। वित्त मंत्री के तौर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शाम 4 बजे सदन में बजट पर जवाब पेश करेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 12 मार्च को सदन में अपना संबोधन देंगे। उधर, दादी शब्द और 6 विधायकों के निलंबन के बाद से सदन की कार्यवाही से बहिष्कार कर रही विपक्ष आज भी अगर गतिरोध नहीं टूटा तो बजट बहस में शामिल नही होंगी। विपक्ष मंगलवार की तरह आज भी विधानसभा के मुख्य द्वार पर ही धरना देने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े: Rajasthan Politics: डोटासरा की विधायकी पर भी संकट के बादल, जानें कैसे आई विधायकी पर आंच?