Wednesday, March 12, 2025

Water Vision 2047: उदयपुर में जल मंत्रियों का अखिल भारतीय सम्मेलन आज से, जानें किस-किस पर बनेगी रणनीति

Water Vision 2047: अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन आज से राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से सम्मेलन हो रहा है। भारत @ 2047 ‘एक जल सुरक्षित राष्ट्र’ थीम पर 2 दिन तक इस कांफ्रेंस में विशेषज्ञ विचार विमर्श करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान भोपाल के प्रथम अखिल भारतीय जल मंत्री सम्मेलन के परिणामों के आधार पर भी मंथन होगा। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय राज्य मंत्री इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित उत्तराखंड, ओडिशा, त्रिपुरा के सीएम और कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित रहेंगे।

Water Vision 2047: यह होगा पहले दिन के सत्र में

सम्मेलन में पहले दिन 18 फरवरी को सुबह 9 बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा। इसमें सबसे पहले जल कलश सेरेमनी होगी। इसके बाद जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की-नोट स्पीच देंगी। साथ ही, जल शक्ति अभियान 2024 कैच द रैन- ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’, ‘मोनोग्राफ ऑफ वाटर हेरिटेज साइट्स ऑफ इंडिया’, ‘जल जीवन मिशनः ब्रेकिंग द सोशल बैरियर्स’ और ‘जल संचय जन भागीदारी’ फिल्म को ई-लॉन्च किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी। आर। पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी। के। शिवकुमार और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव संबोधित करेंगे।

पहले सत्र में होगी इन विषयों पर बातचीत

उद्घाटन सत्र के बाद सुबह 11:25 बजे से थीमैटिक सेशन ‘स्ट्रेंगथनिंग वाटर गवर्नेंस’ होगा, जिसमें जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री वेस्ट बंगाल पुलक राय, सार्वजनिक निर्माण मंत्री पुदुचेरी के.लक्ष्मीनारायण, वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री गुजरात मुकेशभाई पटेल शामिल होंगे। दूसरा थीमैटिक सेशन ‘वाटर स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ऑग्मेन्टिंग द सप्लाई’ दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, जल संसाधन मंत्री आंध्रप्रदेश डॉ.निम्मला राम नायडू, ग्रामीण विकास मंत्री बिहार श्रवण कुमार भाग लेंगे। शाम 5 बजे से ‘वाटर डिलीवरी सर्विसेज विद फोकस ऑन ड्रिंकिंग वाटर’ थीमैटिक सेशन आयोजित होगा। इसमें केन्द्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री वी। सोमन्ना, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री कर्नाटक प्रियांक खड़गे, पीएचई एंड डब्ल्यूएस मंत्री अरुणाचल प्रदेश मामा नातुंग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ओडिशा रबी नारायण नाइक संबोधित करेंगे।

यह होगा दूसरे दिन का सत्र

दूसरे दिन 19 फरवरी को ‘वाटर डिलीवरी सर्विसेज विद फोकस ऑन इरिगेशन एंड अदर्स यूज’, ‘डिमांड मैनेजमेंट एंड वाटर यूज एफिशिएंसी’, ‘इंटीग्रेडेट रिवर एंड कोस्टल मैनेजमेंट’ थीमैटिक सेशन होंगे।

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय राज्य जल शक्ति मंत्र राज भूषण चौधरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ। बी।डी। मिश्रा, आंध्रप्रदेश अरूणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, पुडुचेरी और मणिपुर राज्यों से मंत्री उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़े: Rajasthan Budget: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम, जानें भजनलाल सरकार की क्या है रणनीति?

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article