Delhi Election Result Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आज शनिवार को जारी होने वाला है। 8 फरवरी सुबह 8 से 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश की सभी 70 सीटों का शुरुआती रुझान सामने आ गया है। 46 सीटें भाजपा को मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं 24 सीटों पर AAP की जीत नजर आ रही है। देर शाम तक अगर ये रुझान परिणाम में बदलते हैं तो एग्जिट पोल सच साबित हो जाएंगे। साथ ही 27 साल बाद दिल्ली की बागडोर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में होगी। हालांकि दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन चर्चा में 5 नाम हैं, जिसमें सबसे आगे कालकाजी सीट से आगे चल रहे रमेश बिधूड़ी हैं।
रुझानों में कांग्रेस फिर 0 पर
कांग्रेस की बात करें तो इस भी पार्टी का खाता दिल्ली में खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शुरुआत में कुछ समय तक बादली विधानसभा सीट से देवेंद्र यादव जरूर बढ़त बनाए हुए थे। मगर अब वे पिछड़ गए हैं। इस वक्त बादली सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अहिर दीपक चौधरी ने बढ़त बना रखी है। 20 में से 4 राउंड की गिनती में उन्हें 12699 वोट मिले हैं। वे देवेंद्र यादव से 3933 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक सिर्फ 8133 वोट ही मिले हैं।
यह भी पढ़े: राजस्थान विधानसभा में नई व्यवस्था, प्रश्नकाल में अब लिखित जवाब को नहीं पढ़ेंगे मंत्री