Exit Poll: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ। इसके बाद अब एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। दिल्ली में 59 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। अब नतीजे 8 फरवरी को आने वाले हैं। नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आए हैं। अभी तक आए 9 एग्जिट पोल में से 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। वहीं 2 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। यानी 7 एग्जिट पोल का अनुमान है कि दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म हो सकता है और 2 एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की सत्ता वापसी बता रहे हैं।
Exit Poll: जानें एग्जिट पोल के अनुमान
पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में BJP को 51-60 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य सीट मिलने का अनुमान है।
JVC के एग्जिट पोल में भी BJP को बढ़त है। इसमें BJP को 39-45 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में बीजेपी को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-44, आप को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
POLL DIARY के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
P MARQ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
इन 2 एग्जिट पोल ने AAP को बढ़त
Mindbrink के एग्जिट पोल में भी AAP को बढ़त बताई गई है। इसने AAP को 44-49 सीटें और BJP को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
Weepicide के एग्जिट पोल में AAP को बढ़त बताई गई है। AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
यह है एग्जिट पोल का औसत
यदि इन सभी 9 एग्जिट पोल का औसत निकलें तो बीजेपी को 39, आप को 30 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़े : Mohan Bhagwat: ‘हिंदू समाज बनेगा विश्व का गुरु, आज हिंदु एकता की जरूरत’, पढ़ें मोहन भागवत का सनातनी संदेश