Tuesday, October 29, 2024

Ram Mandir: दिवाली पर खास होगी रामलला की पोशाक, चांदी के तारों से हुआ निर्माण

Must read

Ram Mandir: अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दीवाली मनाई जा रही है। अब ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल चल रहा है कि रामलला दीवाली पर क्या पहनेंगे, तो चलिए आपको बताते है। रामलला की पोशाक मनीष त्रिपाठी डिजाइन करते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Ram Mandir: पोशाक के लिए चुना साउथ सिल्क

रामलला की पोशाक दिल्ली से अयोध्या पहुंच चुकी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई है। पोशाक गुजराती बंधेज पैटर्न पर है। कपड़ा गेहुंआ लाल है। उनके पोशाक पर चांदी के तारों की सिलाई और एम्ब्रॉयडरी की गई है। जिसमे 8 रोल चांदी तार लगा है। इस पोशाक को 15 श्रम साधकों ने तैयार किया है। मनीष ने बताया कि पोशाक के लिए हमने साउथ सिल्क को चुना है।

राम मंदिर के परिसर में लगेंगे 2 लाख दीये

बता दें कि अयोध्या में 30 अक्टूबर को होने जा रहे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 25 लाख दीयों को कम से कम आधे घंटे जलाए रखा जाएगा। इसके लिए 90 हजार ली. सरसों का तेल अयोध्या पहुंच चुका है। राम मंदिर को 5 टन सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में 2 लाख दीये जगमगाएंगे। दुनियाभर में दीपोत्सव का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article