Tuesday, March 17, 2026

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बने शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी. जानिए पूरी लिस्ट !

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: 23 सितंबर, 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का भव्य समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया। इस समारोह में बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।

इस साल के पुरस्कारों में शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल को उनके चार दशक से अधिक के योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में कई फिल्मों ने अपनी छाप छोड़ी, जिनमें ‘जवान’, ‘एनिमल’, और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शामिल हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड:** मोहनलाल

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: फीचर फिल्म श्रेणी:

बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12th फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस:रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्ट हिंदी फिल्म: कटहल
बेस्ट फीचर फिल्म:12th फेल
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: नाल 2 (मराठी)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ़ डायरेक्टर: आशीष बेंडे, आत्मपॅम्फ्लेट (मराठी)
बेस्ट एनिमेशन/वीएफएक्स/कॉमिक फिल्म: हनु-मान (तेलुगू)
बेस्ट डायरेक्शन: सुदिप्तो सेन, द केरल स्टोरी

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: सपोर्टिंग रोल्स

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल:विजय राघवन (पुक्कलम), सोमू भास्कर (पार्किंग)

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल:उर्वशी (उल्लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: संगीत और तकनीकी

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएनएस रोहित (तेलुगू, बेबी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: चलेया (जवान), शिल्पा राव
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: जीवी प्रकाश कुमार, वाथी (तमिल)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: प्रशांतनु मोहपात्रा (द केरल स्टोरी)
बेस्ट एडिटिंग: मिधुन मुरली (पुक्कलम)
बेस्ट साउंड डिजाइन (हिंदी):एनिमल

क्षेत्रीय फिल्में

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: बेस्ट कन्नड़ फिल्म: कंडीलू
बेस्ट तेलुगू फिल्म:भगवंत केसरी
बेस्ट तमिल फिल्म: पार्किंग
बेस्ट पंजाबी फिल्म: गोड्डे गोड्डे चा
बेस्ट ओडिया फिल्म: पुष्कर
बेस्ट मराठी फिल्म: श्यामचि आई
बेस्ट मलयालम फिल्म: उल्लुझुकु
बेस्ट गुजराती फिल्म: वश
बेस्ट बंगाली फिल्म: डीप फ्रीज
बेस्ट असमी फिल्म: रोंगातपु

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी

  • बेस्ट डायरेक्टर:पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म: गिद्ध द स्कैवेंजर (हिंदी)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
  • बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म: टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: माउ: द स्पिरिट ऑफ ड्रीम ऑफ चेरॉ (मिजो)
  • बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म: द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ने भारतीय सिनेमा की विविधता और कला को पूरी तरह से प्रदर्शित किया। बॉलीवुड के बड़े सितारे, क्षेत्रीय फिल्में और तकनीकी विशेषज्ञ सभी को सम्मानित किया गया, जिससे यह समारोह यादगार बन गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article