Sunday, February 22, 2026

5 दिवसीय विदेश दौरे पर योगी, पहनेंगे पारंपरिक भगवा वस्त्र

5 दिवसीय विदेश दौरे पर योगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से पाँच दिन के विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे सिंगापुर और जापान का दौरा करेंगे।

उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसका मकसद उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश लाना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

वहाँ रहने वाले भारतीय समुदाय में भी उनके दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

यूपी को बनाना है 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

5 दिवसीय विदेश दौरे पर योगी: पहले भी जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने विदेश यात्राएँ कर निवेशकों को आकर्षित किया था और गुजरात में निवेश बढ़ाया था।

उसी तरह अब योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

इस उद्देश्य से वे विदेशी कंपनियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सबसे खास बात ये कि वे इस पूरे दौरे में अपना पारंपरिक भगवा वस्त्र पहनेंगे, जो उनकी धार्मिक पहचान से जुड़ा है।

25 कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे योगी

सिंगापुर में सीएम योगी लगभग 25 कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे और शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, जल प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

साथ ही वे उद्योगपतियों और प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद वे जापान जाएंगे,

जहाँ टोक्यो सहित कई शहरों में निवेश बैठकों में शामिल होंगे और 8 बड़ी कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए जमीन

जापान दौरे के दौरान वे तेज रफ्तार मैग्लेव ट्रेन की ट्रायल राइड भी करेंगे, ताकि आधुनिक परिवहन तकनीक को समझ सकें।

वहीं यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने “जापान सिटी” और “सिंगापुर सिटी” नाम से दो औद्योगिक शहर बसाने का प्रस्ताव रखा है,

जहाँ विदेशी कंपनियों को निवेश के लिए जमीन दी जाएगी। इसके अलावा वे जापान में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article