Wednesday, January 28, 2026

पापुआ में भूस्खलन से 100 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

 

न्यू गिनी के गांव पापुआ में भूस्खलन से वहां के लोगों को भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मीडिया के अनुसार एंगा प्रांत में काओकालम गांव के पास स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे आए भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। राहत-बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। अब तक कई शवों को निकाला भी जा चुका है।

पापुआ में लोगों की बढ़ी परेशानियां

ऑस्ट्रेलियाई चैनल ने स्थानीय लोगों के हवाले से इस घटना की जानकारी भी साझा की। काओकालम के एक शख्स ने चैनल को बताया कि लोगों के लिए राहत-बचाव कार्य काफी मुश्किल हो रहे हैं। कई भारी पत्थर, पेड़ और पौधे गिर गए हैं। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा और वह भी ढह गईं। इसके चलते शवों को खोजने में काफी मुश्किल आ रही है।

एक और महिला एलिजाबेथ लारुमा ने कहा कि पास की पहाड़ी से मिट्टी और पेड़ों के गिरने से कई घर तबाह हो गए। यह उस वक्त हुआ, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। उन्होंने कहा कि गांव के 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं।

शहर के रास्ते बंद होने से लोगों में चिंता

इस भूस्खलन से गांव का पोर्गेरा शहर से संपर्क कट गया है। यह शहर अपनी सोने की खदानों के लिए चर्चित है। लारुमा ने कहा कि सड़कों के बंद होने की वजह से लोगों में आवश्यक जरूरतों की आपूर्ति को लेकर चिंता बैठ गई है, क्योंकि यह भी साफ नहीं है कि यह मलबा कब तक हटेगा और जरूरी चीजें लोगों तक कैसे पहुंचेंगी। उन्होंने पपुआ न्यू गिनी सरकार और एनजीओ से तत्काल सहायता भेजने का आह्वान किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article