दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं।
नाक्षी के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है। पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे।
जहीर और सोनाक्षी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला 'रामायण' भी दुल्हन की तरह सज चुका है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के लिए तैयार हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला सजावटी स्ट्रिंग लाइट्स से जगमगा रहा है। फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पुष्टि की है कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं और वे ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून की शाम को शामिल होंगे।'
मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं। एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। शादियां सबके घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है। अब हम सब ठीक हैं।