साल 2017 में कपिल शर्मा से झगड़े के चलते सुनील ग्रोवर ने शो को अलविदा कह दिया था। सुनील शो में गुत्थी का किरदार निभाते थे जो लोगों के बीच बहुत ही पॉपुलर था। हालाँकि दोनों ने आपस में सुलह कर ली और अब फिर से साथ काम करते नज़र आ रहे है। 

सुमोना चक्रबोर्ती भी शो में नज़र नहीं आ रही है। मगर वह एक दूसरे  शो में कंटेस्टेंट के तौर पर दिख रही है। शायद यही वजह है की उन्होंने कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया।

नवजोध सिंह सिद्धू ने पुक्वाना हमले पर दिए अपने बयां पर आलोचना का चलते शो को छोड़ दिया। जिसके बाद अर्चना पुराण सिंह ने वो जगह ले ली।  

शो में बुआ का किरदार निभाने वाली अदाकारा उपासना सिंह ने भी क्रिएटिव टीम से खत पट के चलते शो को अलविदा बोल दिया था। 

 भर्ती सिंह दूसरे शोज में अपने कमिटमेंट के चलते शो में नहीं दिख रही है। 

 शो में दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर ने क्रिएटिव टीम के साथ बिगड़ते ताल मेल के चलते शो को अलविदा कह दिया। उन्हें अपना कैरेक्टर ग्रो करता नहीं दिख रहा था। 

चंदन प्रभाकर यानी चंदू ने भी शो से ब्रेक ले लिया है। उनका कहना है की वो काफी लम्बे समय से इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे इसलिए अब वो नयी चीज़े ट्राय करना चाहते है।