बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ अपने लग्जरी कारों के शौक के लिए जानी जाती हैं। इनमे से कुछ के पास तो दुनिया की सबसे महंगी और आलीशान कारें हैं, जिनमें रोल्स-रॉयस से लेकर फेरारी तक शामिल हैं।

Arrow

कई बॉलीवुड हस्तियाँ खास तोर से रोल्स-रॉयस ब्रांड को पसंद करती हैं। यूके की यह लग्जरी कार कंपनी अपने बेहतरीन डिज़ाइन और शक्तिशाली इंजन के लिए जानी जाती है। ऐसे में जानते है की किन बॉलीवुड हस्तियों के पास रोल्स-रॉयस मौजूद है।

विवेक ओबेरॉय

हालही में विवेक ओबेरॉय ने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय को 12 करोड़ की रोल रोयस गिफ्ट की है। जिसके बाद वो काफी सुर्ख़ियों में आ गए है। बता दें की विवेल ओबेरॉय एक सफल बिसिनेस्स मैन है जिनके पास 1200 करोड़ की सम्पति है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान के पास भी रोल्स रोयस का फैंटम मॉडल है जिसकी कीमत लगभग 10 से 12 करोड़ है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। वो रोल्स रॉयस फैंटम VII के मालिक हैं । जिसकी कीमत 9.50–11 करोड़ है।

बादशाह

प्रसिद्ध भारतीय रैपर और रिकॉर्ड निर्माता बादशाह भी वह रोल्स-रॉयस रेथ के गौरवशाली मालिक हैं। जिसकी कीमत 6.4 करोड़ है।

संजय दत्त

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता, संजय दत्त, जिनको संजू बाबा भी कहते है रोल्स-रॉयस घोस्ट के मालिक हैं। इसकी कीमत 7.55- 8.83 करोड़ होती है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भी संजय दत्त की तरह रोल्स-रॉयस घोस्ट की मालकिन है।

अजय देवगन

अजय देवगन, बॉलीवुड के एक और अभिनेता जिनके पास रोल्स-रॉयस है। उनके पास रोल्स-रॉयस कलिनन है, जो दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी में से एक है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और उनके पास रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज है। जिसकी कीमत 7 करोड़ है ।