बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए हर एक्टर को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. इनमें से एक शाहिद कपूर भी हैं। जिन्होंने फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपना करियर शुरू किया
आज उनका नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि एक्टर की लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनपर फ्लॉप एक्टर का ठप्पा लग गया था।
शाहिद कपूर के जीवन में वो दौर साल 2003 के बाद आया था। जब उनकी बैक टू बैक तीन फिल्में फ्लॉप हो गई थी। इस बात से एक्टर बहुत परेशान हो गए थे।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने कहा था कि वो बहुत मुश्किल वक्त था। मैं इतना परेशान हो गया था कि एक्टिंग ही नहीं कर पा रहा था। उस वक्त एक्टर डिप्रेशन में भी चले गए थे।
काफी वक्त परेशान रहने के बाद शाहिद कपूर को उनकी लाइफ की वो फिल्म मिल, जिसने एक्टर की किस्मत को पलटकर रख दिया। ये फिल्म थी ‘विवाह'।
फिल्म में शाहिद और अमृता राव की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि ये फिल्म लंबे वक्त तक थिएटर में लगी रही। फिल्म उस वक्त ब्लॉकबस्टर थी।
विवाह’ के बाद इंडस्ट्री में शाहिद को ऐसा मुकाम मिला, जिसकी शायद उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। इसके बाद एक्टर ‘जब वी मेट’, ‘पद्मावत’ और ‘कबीर सिंह’ जैसे सुपरहिट फिल्मों में काम किया ।
आज हाईऐस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। वो शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। जिसमें कृति सेनन के साथ नजर आए थे।
आज वो हाईऐस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। वो शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। जिसमें कृति सेनन के साथ नजर आए थे।
बहुत जल्द शाहिद कपूर फिल्म ‘देवा’ में नजर आएंगे। जिसमें वो वर्दी पहनकर दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। शाहिद की लाइफ में जो फेज आया वो एक बार हर सफल व्यक्ति की लाइफ में आता है।