लंगड़ा बुखार को लेम बुखार भी कहा जाता है। इसके कई मामले हाल ही में बिहार में सामने आये हैं
इस बुखार के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द होता है जिससे चलने में दिक्कतें आती है इसलिए इसे लंगड़ा बुखार कहा जाता है।
लंगड़ा बुखार के शरीर पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इस बुखार के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इस बुखार में शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। वायरल बुखार की तरह ये बुखार भी लम्बे समय तक रह सकता है।
इसका सबसे बड़ा लक्षण है पैरों और जोड़ों में दर्द होना। इसके अलावा पैरों में भारीपन और सूजन भी दिखाई देती है।
इस बुखार के दौरान शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों में भी तेज दर्द हो सकता है।
इस बुखार के दौरान शरीर में थकान महसूस होती है। दिनभर आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।