मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के चर्चे हर जगह थे। दोनों खुल्लमखुल्ला एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते। कभी डिनर, कभी लंच और हॉलीडे पर साथ नजर आते थे।

लंबा वक्त हुआ दोनों साथ नजर नहीं आए। दावे किए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस बारे में दोनों सितारों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने उन चीजों का जिक्र किया है, जो महीने में उनकी 'टू डू लिस्ट' में शामिल है। दूसरों को भी उन्होंने ऐसी सलाह दी है।

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर जिसमे लिखा है 'अब से अपने महीने का शेड्यूल इस तरह बनाने की कोशिश कीजिए'। 

'दोस्तों के साथ एक लंच डेट। 24 घंटे सोशल मीडिया से दूरी। एक दिन के लिए कहीं बाहर जाना। दोस्तों के साथ नाइटआउट।

मलाइका अरोड़ा हाल ही में पेरिस की सैर से लौटी हैं। वे वहां ओलंपिक का हिस्सा बनने गई थीं। पेरिस में गेम्स का आनंद उठाने के अलावा उन्होंने खूब एंजॉय किया।

मलाइक ने पेरिस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद यह अफवाह और तेजी से उड़ रही हैं कि अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हो गई है।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। अब इनके रिश्ते में दूरी आ गई हैं।