पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीकों से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जाता है। हर देश का इस दिन जश्न का अलग तरीका होता है।
हर देश का इस दिन जश्न का अलग तरीका होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में जहां न्यू ईयर पर प्लेट तोड़ने की परंपरा है।
ये देश है डेनमार्क। इस देश में नए साल की शुरुआत तोड़-फोड़ से की जाती है। उनकी ये परंपरा दुनियाभर में चर्चित है।
यहां नए साल पर लोग अपने परिजनों और करीबियों के दरवाजे पर प्लेट फेंकते हैं।
और यहाँ ऐसा माना जाता है कि जिसके दरवाजे पर जितने ज्यादा टूटे बर्तन होंगे उनके लिए आना वाला साल उतना ही अच्छा होगा।
मतलब ये कि जितनी ज्यादा प्लेट टूटेगी उतना ज्यादा गुड लक आएगा।
यहां मान्यता है कि प्लेट तोड़ने से आत्माएं दूर होती है। डेनमार्क में लोग नए साल का स्वागत कुर्सी से कूद कर करते हैं।