RBI की साल 2019 में एक रिपोर्ट आयी जिसका नाम था Handbook of Statistics on Indian States, इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के किस शहर के लोग कितना जीते हैं।
इस ही रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में सबसे ज्यादा उम्र तक लोग केरल में जीते हैं। केरल का जीवन (Life Expectancy) 75.1 साल है। जहां महिलाओं में ये 79.9 और पुरुषों में 72.2 साल है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर है। जम्मू-कश्मीर में Life Expectancy 73.5 साल है। जहाँ महिलाओं में ये 76.2 और पुरुषों में ये 71.6 साल है।
तीसरे नंबर हैं पंजाब। पंजाब में जीवन प्रत्याशा 71.6 साल है। पुरुषों की 71 और महिलाओं की 74.2 साल है।
चौथे नंबर है हिमाचल प्रदेश। यहाँ लोगों की जीवन प्रत्याशा 72.3 साल तक है। पुरुषों में ये 69.4 और महिलाओं की 75.5 साल है।
पांचवे नंबर पर महाराष्ट्र का नाम है। यहाँ लोग 72.2 साल जीते हैं। पुरुष 70 साल और महिलाएं 73.7 साल तक जीती हैं।