बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है।

फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच श्रद्धा कपूर की सफलता भी आसमान छू रही है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसका असर दिख रहा है।

'स्त्री 2' की सफलता के बीच उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इस मामले में अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस रेस में अब उनसे आगे सिर्फ दो लोग हैं। पहले क्रिकेटर विराट कोहली और दूसरी प्रियंका चोपड़ा।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली 271 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं।

'स्त्री 2' ने श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता में बेतहाशा इजाफा किया है। फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 70 करोड़ से अधिक की ओपनिंग लेकर शुरुआत की। तब से इसकी कमाई ताबड़तोड़ चल रही है।

यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 258.09 करोड़ रुपये कमा चुकी है।