सलमान खान बॉलीवुड का चमकता सितारा है। उन्होनें जनता को कई हिट फिल्में दी है। अपने करियर के दौरान उन्होनें कई नयी एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस किया है।
क्या आपको पता है सलमान खान ने एक फिल्म को हां बोलने में पांच महीने का समय लगा था। ऐसा इसलिए क्यूंकि इस फिल्म में उन्होनें अपनी ही बेटी जैसी दोस्त की बेटी के साथ रोमांस किया था।
ये एक्ट्रेस अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर थी। 2015 में सलमान और सोनम प्रेम रतन धन पायो में लीड रोले में नजर आये थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या चाहते थे कि सलमान खान किसी के साथ किसी नयी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाए। इसके लिए सोनम कपूर उनकी पहली पसंद थी।
सलमान ने डायरेक्टर से कहा कि मैंने सोनम को बड़ा होते देखा है, मैं उसके साथ कैसे रोमांस कर सकता हूँ।
सलमान खान और अनिल कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन सोनम सलमान खान के साथ काम करने के लिए काफी excited थी।
सलमान ने इस फिल्म में अपने आइकोनिक किरदार प्रेम को निभाया था। ये उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।