मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही हैं।

दोनों में से किसी ने ऑफिशियली ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की है। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर भी मलाइका ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश नहीं किया था।

रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप कई महीनों पहले हो चुका है और उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं मगर अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

कई महीनों से दोनों को अलग ही देखा जा रहा है। दोनों साथ में एक बार भी नजर नहीं आए हैं।

मलाइका ने इंस्टा पर पोस्ट लिखा है, 'हमेशा उन लोगों पर ध्यान दीजिए जो आपकी खुशी में खुश हों और दुख में दुखी हों। ऐसे लोग आपके दिल में एक खास जगह डिसर्व करते हैं।' 

मलाइका ने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया है। ये पोस्ट उन्होंने तब शेयर किया है जब उनके और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ सालों पहले अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, जिसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे।