वे फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। वहीं एक कोरियोग्राफर ने तो एक्ट्रेस को जमकर डांट लगा दी थी तब कृति खूब रोई थीं।
कृति सेनन ने फिल्मी दुनिया में रिजेक्शन भी झेले हैं। उन्हें तब काफी बड़ा झटका लगा था तब उन्हें एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह पर बाद में एक स्टार किड को ले लिया गया था।
कृति सेनन ने साल 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका एक्टिंग डेब्यू बॉलीवुड नहीं बल्कि तेलुगु सिनेमा से हुआ था। उनकी पहली फिल्म Nenokkadine थी।