77वें कान फिल्म महोत्सव में भारत की ओर से बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी कान फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। 14 मई 2024 से शुरू होने वाले इस विशाल महोत्सव में अब कियारा का जादू भी दिखाई देगा।
फिल्म 'गेम चेंजर' और 'डॉन 3' को लेकर किराया आडवाणी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कियारा आडवाणी के हुस्न और अदाकारी का जादू फैंस के ऊपर इस कदर सवार है कि वह अभिनेत्री की हर खबर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।
कान फिल्म महोत्सव आज फ्रांस के कान्स शहर में शुरू होने वाला है। इस बार कान में कई भारतीय फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भारत की ओर से इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगी।
कियारा कान 2024 के लिए आज रवाना होंगी और वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी 14 तारीख यानी की आज से शुरू होने वाले प्रसिद्ध कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी।
भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कियारा आडवाणी रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वूमेन इन सिनेमा गाला डिनर की शोभा बढ़ाएंगी। इसकी मेजबानी का पूरा जिम्मा वैनिटी फेयर उठाएगा।
इस कार्यक्रम में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान किया होता है।
कान फिल्म महोत्सव का इस साल 14 मई यानी की आज फ्रांस के कान्स शहर के पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में शुरू होने वाला है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत निर्देशक क्वेंटिन डुपिएक्स निर्देशित फिल्म 'द सेकंड एक्ट' से होगी।
हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन रेट कार्पेट का हिस्सा बनेंगी। ऐश्वर्या के अलावा इस साल 'हीरामंडी' फेम बिब्बोजान उर्फ अदिति राव हैदरी भी शिरकत करेंगी।