एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।
काजोल रियल लाइफ में आउटस्पोकन हैं। हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखती हैं। उन्होंने अजय देवगन से भी सीक्रेटली शादी की थी।
अजय और काजोल इंडस्ट्री मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। दोनों तभी से साथ हैं और काफी खुश हैं। उन्होंने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी।
उनकी शादी में सिर्फ 50 लोग शामिल हुए थे। एक बार एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ी बातें शेयर की थीं, उन्होंने बताया था कि उनकी बहनों ने शादी की अरेंजमेट्स का जिम्मा उठाया था।
काजोल ने बताया कि वो पूरी शादी में रिलैक्स और केयरफ्री थीं और उनकी फैमिली चीजों को मैनेज कर रही थीं। मेरी बहनों ने शादी की हर एक चीज अरेंज की। फूल से लेकर इंविटेशन तक सबकुछ, मैंने बहुत एंजॉय किया।
काजोल ने बताया कि बाकी सभी बहुत स्ट्रेस में थे और मेरी पूरी फैमिली भी टेंशन में चल रही थी। मैं अपने मेकअप के लिए बैठ गई जो कि मिक्की कांट्रेक्टर कर रहे थे।
काजोल ने ये भी बताया कि वो शादी की रस्मों के दौरान रेस्टलेस हो गई थीं क्योंकि पंडित काफी समय ले रहे थे। उन्होंने अजय से कहा था कि वो इसे जल्दी पूरा करवाएं।
काजोल ने कहा था- जब हमारी शादी हो रही थी तो मैंने अजय से कहा था कि पंडित को बोले कि 'जल्दी करें प्लीज'। मैं यहां और लंबे समय के लिए बैठ नहीं सकती।