बहुत लोग जानवरों को पाल तो लेते है, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि उन्हें क्या खिलाना है और कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं।

केरल की गौशाला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर गायों को भारी मात्रा में कटहल और पराठा खिला दिया गया जिसके बाद पांच गायों को मौत हो गई और 9 गायों का इलाज चल रहा है।

ऐसे में आपको ये बता दें कि गायों को हरा- चारा, खिलाना चाहिए, जिसमें जई मेंथी, बरसीम, लुसर्न, भूसा, हे, साइलेज का चारा दिया जाना चाहिए। ये गायों और भैंसों दोनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पशुओं को एक दिन में दो बार चारा देना चाहिए।

इसी तरह डॉग को भी कुकीज और आइसक्रीम का शौकीन बना रहे हैं, तो थोड़ा रूक जाएं। इनके सेवन से इंसुलिन रिलीज होता है, जिससे लिवर खराब होता है।

कई पेट पैरेंट अपने डॉग्‍स को कच्‍ची हड्डियां देने के बजाय इन्‍हें उबालकर देते हैं। वैसे तो यह अच्‍छा ऑप्‍शन है, लेकिन खाने पर यह टूट जाती हैं,जिससे आपके कुत्‍ते को चोट लग सकती है। जबकि कच्‍ची हड्डियां पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित होती हैं।

बहुत से कुत्तों को फल खाना खूब पसंद होता है। पालतू कुत्ते और बिल्लियों के कोई न कोई फेवरेट फ्रूट होते हैं जिसे देखकर वे टूट पड़ते हैं। आप अपने कुत्तों को फल खिला सकते हैं। शुरुआत में उन्हें सभी फल खिलाएं और देखें कि वे कौन से फल को खाना पसंद कर रहे हैं।

यदि आप अपनी पालतू बिल्ली को हेल्दी रखना चाहते हैं तो उसके दिन की शुरुआत पनीर के साथ अंडे से करना चाहिए। ऐसा करने से बिल्ली में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाएगी

बिल्ली को हेल्दी रखने के लिए चिकन स्टू बेहतरीन फूड में से एक है। यह बिल्ली के ग्रोथ को बढ़ाने मददगार होता है। यह भोजन पकाने में भी बेहद आसान है। इसको आप दोपहर के भोजन और रात के खाने दोनों में दे सकते हैं।