श्रीदेवी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती और डांस से भी लोगों का दीवाना बनाया था। यही वजह है कि बर्थ एनिवर्सरी के दिन हर कोई उन्हें भारी मन से याद कर रहा है।
ऐसे में हम आपके लिए उस रात का किस्सा लेकर आए हैं जब एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। एक्ट्रेस की मौत दुबई में हुई थी। वो एक शादी अटेंड करने वहां पहुंची थी। आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। जानिए उस रात एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था।
इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि श्रीदेवी ने अपनी सहेली मोना कपूर के पति बोनी कपूर से शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं।
खबरों की मानें तो उन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली एक फिल्म में बिजी चल रही थी। जिसके लिए वो फिटनेस के लिए भी कड़ी मेहनत भी कर रही थी। लेकिन उनको ब्लडप्रेशर की बीमारी थी, ऐसे में डॉक्टर ने उन्हें स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के लिए मना किया था।
कहा जाता है कि इस डाइट की वजह से ही उस रात दुबई के कमरा नंबर 2201 में एक्ट्रेस की मौत हुई थी। वो अपने होटल रूम के बाथरूम में मरी थी। उनकी मौत के बाद उनके पति पर काफी आरोप लगे थे।
लेकिन जब मामले की जांच की गई तो बोनी ने बताया कि डॉक्टर्स ने श्री को स्ट्रिक्ट डाइट लेने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उसे नजर अंदाज कर दिया और नमक खाना छोड़ दिया। इसकी वजह से डेथ वाली शाम भी उन्हें कई बार चक्कर आए थे।
ऐसे में श्रीदेवी रेस्ट के लिए अपने कमरे में आई थी। फिर जब वो रूम में लौटी तो उन्होंने फ्रेश होने के बारे में सोचा। इसके लिए वो बाथरूम में गईं और फिर कभी वापस नहीं लौटी। इसके बाद बोनी ने पहले अपने दोस्त और फिर पुलिस को फोन किया था।
एक्ट्रेस की अचानक हुई इस मौत ने हर किसी का दिल दहला दिया था. हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर श्रीदेवी के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उनकी जान चली गई।
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस की मौत पानी में डूबने से हुई थी। हालांकि इस मामले की काफी दिनों तक चांज चली और फिर बोनी कपूर को इस केस में क्लीन चिट मिली गई थी।