अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म मध्य प्रदेश के दामोह में 27 सितंबर 1989 को हुआ था।
अनिरुद्धाचार्य के पिता मंदिर में पुजारी थे। आर्थिक तंगी के कारण वो ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए।
उन्होंने माध्यमिक तक की पढ़ाई की है। पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वो आगे शिक्षा नहीं ले पाए थे।
उसके बाद अनिरुद्धाचार्य वृंदावन चले गए। संत गिर्राज शास्त्री महाराज से धर्म की शिक्षा प्राप्त की।
अनिरुद्धाचार्य महाराज एक फेमस कथावाचक हैं। उनकी शादी हो चुकी हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।
अनिरुद्धाचार्य महाराज के यूट्यूब चैनल पर 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इससे वह लाखों की कमाई करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनिरुद्धाचार्य महाराज एक कथा के 80 हजार से 5 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।