देसी गर्ल Priyanka Chopra मना रहीं आज अपना जन्मदिन,  कभी मिस वर्ल्ड का सिर पर सजा था ताज, विदेश में मनवा रही एक्टिंग का लोहा

मिस वर्ल्ड से हॉलीवुड स्टार तक दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली भारत की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही है।

आज भले ही प्रियंका विदेश में रहती हैं, लेकिन उनका प्यार भारत के लिए कम नहीं हुआ है। वो आज भी जब भारत आती है, तो  उनका प्यार देखने लायक होता है।

18 साल की उम्र में साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उसी के तुरंत बाद उन्होंने फिल्मों का रुख कर लिया था। वो पहली बार तमिल फिल्म ‘थमिजान’ में नजर आईं थी।

साल 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए थे। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

इसके बाद उनकी कई फिल्में आईं, जो हिट नहीं बल्कि सुपरहिट हुईं। इनमें ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘क्रिश’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले 5 सालों में उन्होंने 6 फिल्मों में काम किया है।

साल 2020 में आई शॉर्ट फिल्म ‘वी आर ओनली फैमिली’, ‘वी कैन बी हीरोज’ और ‘हैप्पीनेस कंटिन्यू’, साल 2021 में ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’, साल 2023 में ‘लव अगेन’ और ‘टाइगर’ फिल्मों के नाम शामिल हैं।