दीपिका पादुकोण ने अपनी सास अंजू भवनानी के घर के ठीक बगल में 17.73 करोड़ का नया फ्लैट खरीदा है।

यह खरीदारी उस कंपनी के नाम से की गई है जिसके को-ऑनर उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी हैं।

दीपिका ने जो संपत्ति खरीदी है वह उनकी सास अंजू भवनानी द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट के ठीक बगल में है। उन्होंने अपना अपार्टमेंट अपनी बेटी रितिका और पति जुगजीत सिंह भावनानी को किराए पर दिया है

Deepika Padukone और रणवीर सिंह एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस को 7 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 8 सितंबर को उनके बच्चे का जन्म हुआ।

दीपिका को हाल ही में रविवार 15 सितंबर को दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रणवीर अपनी दोनों 'लक्ष्मियों' को घर ले गए।

नई मां सफेद रंग के सिंपल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर भी दीपिका जैसे मैचिंग कपड़े पहने नजर आ रहे थे क्योंकि उन्होंने सफेद टी-शर्ट भी पहनी हुई थी।

दीपिका के करीबी दोस्त शाहरुख खान भी नवजात को देखने अस्पताल गए। मुकेश अंबानी, अनंत और राधिका अंबानी भी रणवीर, दीपिका और बच्चे से मिलने पहुंचे।